Mi Mix 4 स्मार्टफोन में मिल सकता है अंडर-डिस्प्ले कैमरा और सेकंडरी रियर डिस्प्ले!

अडवांस अंडर-डिस्प्ले कैमरा के अलावा, Mi Mix 4 स्मार्टफोन को लेकर यह भी संकेत दिए गए हैं कि यह फोन बैक पैनल पर स्थित सेकेंडरी डिस्प्ले से लैस होगा। बिल्कुल Mi 11 Ultra की तरह।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Mi Mix 4 में मिल सकता है अंडर-डिस्प्ले कैमरा
  • मी मिक्स 4 फोन के बैक पैनल पर मिल सकता है सेकेंडरी डिस्प्ले
  • फोन अगस्त महीने में हो सकता है लॉन्च

Mi Mix 4 फोन के बैक पैनल पर स्थित सेकेंडरी डिस्प्ले Mi 11 Ultra से थोड़ा बड़ा प्रतीत हो रहा है

Mi Mix 4 स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा, जो कि पूरी तरह से स्क्रीन के अंदर छुपा होगा जिसे आप नंगी आंखों नहीं देख सकते। Xiaomi पिछले लम्बे वक्त से इन-हाउस अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। हालांकि, अब-तक इस टेक्नोलॉजी को केवल कमर्शियल डिवाइस में ही देखा गया है। अडवांस अंडर-डिस्प्ले कैमरा के अलावा, मी मिक्स 4 स्मार्टफोन को लेकर यह भी संकेत दिए गए हैं कि यह फोन बैक पैनल पर स्थित सेकेंडरी डिस्प्ले से लैस होगा। बिल्कुल Mi 11 Ultra की तरह।

Ice Universe नाम टिप्सटर ने ट्विटर पर कथित रूप से जानकारी दी है कि Xiaomi कंपनी अपने Mi Mix 4 स्मार्टफोन में पूरी तरह से अदृश्य अंडर-डिस्प्ले कैमरा लाने की योजना बना रही है। टिप्सटर का कहना है कि मी फोन में आने वाला यह अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा नंगी आंखों से नहीं देखा जाएगा।
 

शाओमी उन पहली कंपनियों में से एक है जो कि अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी को डेवलप कर रही हैं। साल 2019 में कंपनी को डुअल अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के लिए पैटेंट कराते हुए स्पॉट किया गया था। पिछले साल कंपनी ने थर्ड-जनरेशन अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश किया था, जिसको लेकर कहा गया था कि इसका प्रोडक्शन अगले साल से शुरू कर दिया जाएगा।

एक अन्य टिप्सटर HoiINDI ने ट्विटर पर मी मिक्स 4 के कुछ रेंडर्स साझा किए हैं, जिससे फोन के बैक पैनल पर स्थित डिस्प्ले के संकेत मिले हैं। यह डिस्प्ले रियर कैमरा पैनल के बिल्कुल बगल में स्थित है। यह डिस्प्ले Mi 11 Ultra जैसा ही है, जिसमें 1.1 इंच ओलेड डिस्प्ले फोन के बैक पैनल पर दायीं ओर स्थित था। हालांकि, मी मिक्स 4 फोन के बैक पैनल पर स्थित सेकेंडरी डिस्प्ले मी 11 अल्ट्रा से थोड़ा बड़ा प्रतीत होता है।
Advertisement
 
 

Mi Mix 4 launch

मी मिक्स 4 की लॉन्चिंग को फरवरी महीने में ही कंपनी द्वारा कंफर्म कर दिया गया था, हालांकि इसकी लॉन्च तारीख की घोषणा करना बाकि है। खबरों की मानें, तो मी मिक्स सीरीज़ का नया मॉडल MIUI 13 के साथ अगस्त में दस्तक दे सकता है। Xiaomi ने Mi Mix 3 स्मार्टफोन को अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया था, जबकि इसके अपग्रेड वर्ज़न Mi Mix 3 5G को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया।
 

Mi Mix 4 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी मिक्स 4 फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Mix 4 specifications, Mi Mix 4, Mi, Under display camera, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.