Mi A3 आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Mi A3 Launch: Xiaomi के आगामी स्मार्टफोन मी ए3 को आज लॉन्च किया जाएगा। जानें शाओमी ब्रांड के स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जुलाई 2019 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Mi A3 Lite भी मी ए3 के साथ हो सकता है लॉन्च
  • एंड्रॉयड वन पर आधारित हो सकता है मी ए3
  • 4,030 एमएएच की बैटरी हो सकती है Mi A3 में

Xiaomi Mi A3 आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Photo Credit: Twitter/Xiaomi

Mi A3 स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाना है। Xiaomi अपने आगामी मी ए3 स्मार्टफोन को स्पेन में दोपहर 3 बजे (CEST) लॉन्च करेगी। मी ए3 के अलावा शाओमी नए Mi A3 Lite स्मार्टफोन की भी घोषणा कर सकती है। लीक के अनुसार, मी ए3 कंपनी के मी सीसी9ई स्मार्टफोन पर आधारित है जिसे इस महीने के शुरुआत में युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए चीन में लॉन्च किया गया था। शाओमी का आगामी मी ए3 स्मार्टफोन शानदार कैमरा क्षमता के साथ उतारा जा सकता है।

शाओमी की स्पेन वेबसाइट के अनुसार, मी ए3 को दोपहर 3 बजे CEST (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी फोन की घोषणा करने के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है या फिर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। हमें इस विषय में जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी हम अपनी खबर को अपडेट करेंगे।
Advertisement
 

Mi A3 की कीमत

मी ए3 की कीमत से तो पर्दा उठना फिलहाल बाकी है लेकिन जैसा की कहा जा रहा है कि यह मी सीसी9ई पर आधारित है तो आइए एक नजर कंपनी के इस हैंडसेट की कीमत पर डालते हैं। शाओमी मी सीसी9ई की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है।

पिछले मी ए-सीरीज़ स्मार्टफोन की तरह मी ए3 को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Mi A3 Specifications

एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म पर आधारित, मी ए3 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार, मी ए3 में 6.0 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक के स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। मी ए3 में दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्ज से लैस हो सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिल सकती है।
Advertisement

लीक से यह भी पता चला था कि शाओमी मी ए3 के तीन वेरिएंट होंगे- ब्लू, व्हाइट और ब्लैक। शुरुआती दोनों वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आ सकते हैं। मी ए3 लाइट के बारे में फिलाहल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि यह स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.