Xiaomi Mi A2 कंपनी के ग्लोबल इवेंट में हो सकता है लॉन्च

शाओमी ने ऐलान किया है कि कंपनी का ग्लोबल इवेंट जल्द होगा। पिछले साल कंपनी ने ग्लोबल इवेंट में Mi A1 से पर्दा उठाया था...

Xiaomi Mi A2 कंपनी के ग्लोबल इवेंट में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi A2

विज्ञापन
शाओमी ने ऐलान किया है कि कंपनी का ग्लोबल इवेंट जल्द होगा। पिछले साल कंपनी ने ग्लोबल इवेंट में  Mi A1 से पर्दा उठाया था। यह शाओमी मी 5X का रीब्रांडेड वर्ज़न था। यह चीन में थोड़ा पहले लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड वन डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है और मूयीआई कई कस्टमाइज़ेशन लेकर आया था। अब इस साल कंपनी ने शाओमी मी 6X को अप्रैल महीने में चीनी बाज़ार के लिए उतारा था। अब आगामी इवेंट में यही स्मार्टफोन  Xiaomi Mi A2 नाम से आ सकता है।

शाओमी इंडिया ने अपने आगामी ग्लोबल इवेंट के बारे में ट्विटर पर टीज़ किया है। हालांकि, यहां तारीख, वेन्यू व समय के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा लगता है कि कंपनी अभी भी ग्लोबल इवेंट के वेन्यू आदि पर डिबेट कर रही है और अपने फैंस से राय ले रही है। ध्यान रहे, पिछले साल यह इवेंट बारत में ही हुआ था लेकिन ट्वीट से लग रहा है कि इस बार इवेंट कहीं बाहर आयोजित किया जाएगा। हमें उम्मदी है कि शाओमी वक्त के साथ-साथ कुछ और जानकारी साझा करेगी।

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन कई बार लीक हो चुका है। हाल में यह एक स्विस वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। जैसा कि हमने पहले बताया, इसमें मी 6X जैसे डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। लिस्टिंग में इसके 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 289 सीएचएफ (19,800 रुपये) थी। 64 जीबी वेरिएंट 329 सीएचएफ (22,500 रुपये) में था। 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 369 सीएचएफ (करीब 25,200 रुपये) कीमत वाला था।
 

Xiaomi Mi A2 कथित स्पेसिफिकेशन

डिजिटेक की लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 एंड्रॉयड वन पर चलेगा। इसमें मी 6एक्स की तरह 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। लिस्टिंग में 32 जीबी स्टोरेज का भी ज़िक्र है।

अब बात कैमरा सेटअप की। शाओमी मी ए2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »