Mi 6X (Mi A2) आज होगा लॉन्च, यहां देखें लॉन्च इवेंट

Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) आज लॉन्च होने जा रहा है। Mi 6X (Mi A2) बुधवार को चीन में लॉन्च होगा। भारत में इसके Mi A2 नाम से आने की चर्चा है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2018 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) आज देगा दस्तक
  • भारत में इसके Mi A2 नाम से आने की चर्चा
  • Redmi S2 को भी भारतीय व चीनी बाज़ार में उतार सकती है शाओमी

Xiaomi Mi 6X

Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) आज लॉन्च होने जा रहा है। Mi 6X (Mi A2) बुधवार को चीन में लॉन्च होगा। भारत में इसके Mi A2 नाम से आने की चर्चा है। इसके स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने की बात कही जा रही है। भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। कंपनी इसके अलावा Redmi S2 को भी भारतीय व चीनी बाज़ार में उतार सकती है। Mi 6X (Mi A2) का लॉन्च इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। आप लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक चीनी साइट पर देख सकते हैं।
 

Mi 6X (Mi A2) की कीमत, स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड.कॉम की लिस्टिंग के मुताबिक पुष्टि की जा चुकी है कि Xiaomi Mi 6X कंपनी का अगला फोन होने जा रहा है। लिस्टिंग में कहा गया है कि हैंडसेट में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे। फोन एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Xiaomi Mi 6X के 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,900 रुपये) होगी। वहीं, 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (21,000 रुपये) का है। रिटेल बॉक्स के हिसाब से Xiaomi Mi 6X में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। साथ ही एआई फीचर इसमें दिए जाएंगे। फोन में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन गायब है। ध्यान रहे, Xiaomi Mi 6X भारत में Mi A2 के नाम से लॉन्च होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.