64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Mi 11 Lite भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Mi 11 Lite 5G की भारत में शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जून 2021 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Lite की सेल 28 जून से शुरू होगी
  • मी 11 लाइट की प्री-बुकिंग 25 जून से शुरू होगी
  • Xiaomi ने मी 11 लाइट फोन में 4,250 एमएएच की बैटरी दी है

जैज़ ब्लू, टस्कनी कोरल और विनाइल ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा Mi 11 Lite फोन

Mi 11 Lite स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार को Xiaomi के Mi सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन मार्च महीने में लॉन्च हुआ था, जो कि Mi 11 का किफायती वेरिएंट है जो कि मी सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन के रूप में दिसंबर में लॉन्च हुआ था। Xiaomi ने मी 11 को भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं किया है, जिसकी जगह Mi 11X सीरीज़ को अप्रैल में लॉन्च किया गया था। मी 11 लाइट को भारत में 4जी वेरिएंट में पेश किया गया है, लेकिन शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने फोन के वर्चुअल लॉन्च इवेंट के दौरान यह जानकारी दी कि यदि मी 11 लाइट के 5जी वेरिएंट भी डिमांड ग्राहकों में देखी गई, तो इससे भी भारत लाने की योजना बनाई जाएगी।
 

Mi 11 Lite price in India, availability details

Mi 11 Lite 5G की भारत में शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। फोन के यह दोनों ही वेरिएंट आपको जैज़ ब्लू, टस्कनी कोरल और विनाइल ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेंगे। फोन की प्री-बुकिंग Flipkart, Mi.com, Mi Home stores और अन्य रिटलेर्स के माध्यम से 25 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि सेल 28 जून से शुरू होगी।

प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मी 11 लाइट पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, खरीदारी के वक्त HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट प्राप्त होगी।

मी 11 लाइट की ग्लोबली कीमत EUR 299 (लगभग 26,400 रुपये) थी, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, दूसरी ओर Mi 11 Lite 5G फोन चीन में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।
Advertisement

Mi 11 Lite के साथ शाओमी ने Mi Watch Revolve Active को भी भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 8,999 रुपये है।
 

Mi 11 Lite specifications

डुअल-सिम (नैनो) मी 11 लाइट फोन Android 11 आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.55 इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 60 के साथ-साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन भी दी गई है। साथ ही इसमें 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मी 11 लाइट फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, फोन का कैमरा 30fps फ्रेम रेट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें लो-लाइट शूट के लिए एलईडी फ्लैश मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में भी आपको f/2.45 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटिफाई, नाइट मोड और टाइम बर्स्ट समेत फीचर्स को सपोर्ट करता है।
Advertisement

मी 11 लाइट में 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है, जिसमे 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो मी 11 लाइट फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, Infrared (IR), ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में डुअल स्पीकर के साथ Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मौजूद हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंट के लिए IP53-सर्टिफाइड बिल्ड है।
Advertisement

Xiaomi ने मी 11 लाइट फोन में 4,250 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 160.53x75.73x6.81mm और भार 157 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4250 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4250 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • SpO2 tracking
  • Alexa support
  • Decent battery life
  • Accurate sleep tracking
  • Bad
  • Slow charging
  • Single dial size
  • Inaccurate heart-rate tracking during workouts
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.