Mi 10T हुआ 3,000 रुपये सस्ता, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले फोन की कीमत अब...

Mi 10T price cut: अक्टूबर 2020 में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत में यह पहली कटौती है। कटौती को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे 32,999 रुपये कीमत के साथ Flipkart और Mi.com पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10T को भारत में 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया था लॉन्च
  • फोन के दोनों वेरिएंट हुए 3,000 रुपये सस्ते
  • Snapdragon 865 चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले से है लैस

Mi 10T price cut: मी 10टी को अब 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है

Mi 10T की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती हो गई है। Xioami ने फोन को अक्टूबर 2020 में Mi 10T Pro के साथ लॉन्च किया था। लॉन्च के समय फोन की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती थी। अब कंपनी ने इस फोन को और किफायती बना दिया है, जिसके बाद लोग इसे 32,999 रुपये में खरीद सकेंगे। जबकि शाओमी ने कटौती के लिए किसी प्रकार की आधारिक घोषणा नहीं की है, फोन को Mi.com और Flipkart पर नई कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। Mi 10T में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
 

Xioami Mi 10T price cut details

Xiaomi ने Mi 10T की लॉन्च कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की है। अक्टूबर 2020 में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत में यह पहली कटौती है। कटौती को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे 32,999 रुपये कीमत के साथ Flipkart और Mi.com पर लिस्ट किया गया है। याद दिला दें कि Mi 10T के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 35,999 रुपये और इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट अब 34,999 रुपये में लिस्टेड है। मी 10टी को कॉस्मिक ब्लैक और लुनर सिल्वर कलर ऑप्शन में बेचा जाता है।
 

Mi 10T specifications

डुअल सिम मी 10टी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Mi 10T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi ने अपने मी 10टी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 216 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.