Mi 10T और Mi 10T Pro भारत में 15 अक्टूबर को होंगे लॉन्च, जानें इनकी खूबियां

Mi 10T और Mi 10T Pro फोन में एक समान होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro के साथ Mi 10T Lite यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • भारत में फिलहाल केवल स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट के लॉन्च की हुई है पुष्टि
  • 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट

Mi 10T और Mi 10T Pro के साथ Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Mi 10T Lite को भी पेश किया है

Mi 10T और Mi 10T Pro फोन 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो रहे हैं। Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने पिछले हफ्ते इन फोन के ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद भारत में दो फोन लॉन्च करने की पुष्टि की थी। मी 10टी और मी 10टी प्रो फोन में एक समान होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जबकि जैन ने Mi 10T Lite के बारे में कुछ नहीं बताया था, ऐसा लगता है कि इसके आगमन की जानकारी एक ताज़ा ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग द्वारा होती है, जिसमें न केवल ग्लोबल मॉडल बल्कि भारतीय मॉडल का भी उल्लेख किया गया है।
 

Mi 10T, Mi 10T Pro India launch date, expected price

जैन ने भारत में Mi 10T और Mi 10T Pro फोन के लॉन्च की घोषणा के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने पुष्टि की है कि मी 10टी और मी 10टी प्रो 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे। यह इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इन फोन को ग्लोबल स्टेज पर पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत क्रमश: 499 यूरो (लगभग 43,000 रुपये) और 599 यूरो (लगभग 51,700 रुपये) है। भारत में भी फोन की कीमत इसी कीमत के आसपास होनी चाहिए।
Advertisement

जैन ने अपने पोस्ट में Mi 10T Lite को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन फोन का भारतीय वेरिएंट Bluetooth SIG साइट पर देखा गया है। ग्लोबल मॉडल और भारतीय मॉडल दोनों को क्रमशः M2007J17G और M2007J17I मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। यह संकेत देता है कि मी 10टी लाइट भी भारत में लॉन्च हो सकता है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि कंपनी इसे बाद की तारीख में पेश करे।
 

Mi 10T specifications

डुअल सिम मी 10टी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Mi 10T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Xiaomi ने अपने मी 10टी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम।
Advertisement
 

Mi 10T Pro specifications

मी 10टी की तरह डुअल-सिम Mi 10T Pro हैंडसेट भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

Mi 10T Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यही सेंसर मी 10टी का भी हिस्सा है। Mi 10T Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement

मी 10टी प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • Bad
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.