Mi 10 Youth Edition 5G लॉन्च, चार रियर कैमरे हैं खासियत

मी 10 यूथ एडिशन 5जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 पर चलता है। इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 16:55 IST
ख़ास बातें
  • मी 10 यूथ एडिशन 5जी के रैम और स्टोरेज पर आधारित कई वेरिएंट
  • स्मार्टफोन में 4,160 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • Mi 10 Youth Edition 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5G को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi का नया मी 10 यूथ एडिशन 5जी उसके ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 का कमज़ोर वेरिएंट है जिसे फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। मी 10 यूथ एडिशन 5जी में आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है, जबकि मी 10 होल-पंच डिज़ाइन के साथ आया था। अहम खासियतों की बात करें तो मी 10 यूथ एडिशन 5जी में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, डुअल-मोड सस्पेंशन लिक्विड कूलिंग और पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 4,160 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है।
 

Mi 10 Youth Edition 5G price, availability

मी 10 यूथ एडिशन 5जी के रैम और स्टोरेज पर आधारित कई वेरिएंट लाए गए हैं। Mi 10 Youth Edition 5G की कीमत CNY 2,099 (करीब 22,500 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को CNY 2,299 (करीब 24,700 रुपये), 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को CNY 2,499 (करीब 26,900 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल को CNY 2,799 (करीब 30,100 रुपये) में बेचा जाएगा। मी 10 यूथ एडिशन 5जी स्मार्टफोन ब्लैक स्किल स्टॉर्म, ब्लूबैरी मिंट, फोर सीजन्स स्प्रिंग मिल्क ग्रीन, पीस ग्रेपफ्रूट और व्हाइट पीच ओलॉन्ग रंग में मिलेगा
 

Mi 10 Youth Edition 5G specifications

मी 10 यूथ एडिशन 5जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 पर चलता है। इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी 5जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 620 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

मी 10 यूथ एडिशन चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा है, एफ/ 1.9 अपर्चर के साथ। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो लेंस मौज़ूद है। Mi 10 Youth Edition 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह सेटअप 3डी ब्यूटी मेक अप, फ्रंट पनोरमा, फ्रंट एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, बेबी ब्यूटी और कई अन्य फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 4,160 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह अल्ट्रासोनिक डिस्टेंस सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, लिनियर मोटर सेंसर और इंफ्रारेड रीमोट कंट्रोल के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.