Mi 10 5G और OnePlus 7T में कौन बेहतर?

केवल OnePlus 8 ही नहीं, OnePlus 7T भी प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ आता है और मी 10 5जी के खिलाफ एक प्रतियोगी के रूप में खड़ा होता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 मई 2020 13:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T की भारत में कीमत 34,999 रुपये
  • Mi 10 को भारत में 49,999 रुपये शुरुआती कीमत में किया गया है लॉन्च
  • दोनों स्मार्टफोन हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Mi 10 5G की भारत में कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है

Mi 10 5G को कंपनी ने शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया। शाओमी फैन्स लंबे समय से इस स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे थे। स्मार्टफोन प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। फ्लैगशिप फोन होने के नाते मी 10 5जी भारत में हाल में लॉन्च हुए OnePlus स्मार्टफोन को टक्कर देता है। यही कारण है कि हमने Mi 10 5G की तुलना OnePlus 8 से की, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं। मी 10 5जी स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ आता है। स्मार्टफोन को दो रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। केवल OnePlus 8 ही नहीं, OnePlus 7T भी प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ आता है और मी 10 5जी के खिलाफ एक प्रतियोगी के रूप में खड़ा होता है। यही कारण है कि हमने मी 10 5जी की तुलना वनप्लस 7टी से करने का फैसला लिया है। तो, आइए दोनों फोनों की तुलना करें और देखें कि ये वास्तव में कितने समान या भिन्न हैं।
 

Mi 10 vs OnePlus 7T: Price in India

भारत में मी 10 5जी की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Mi 10 5G के दोनों वेरिएंट में 8 जीबी रैम शामिल है। स्मार्टफोन को कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे रंग में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने फिलहाल मी 10 5जी की सेल की तारीख की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर वनप्लस 7टी भी मी 10 के समान रैम और स्टोरेज विकल्प में आता है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये है। जाहिर है कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ OnePlus 7T लेटेस्ट शाओमी फ्लैगशिप से काफी सस्ता है।
 

Mi 10 vs OnePlus 7T: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। वहीं, डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 7टी एंड्रॉयड 10 आधारित Oxygen OS पर काम करता है। Mi 10 5G में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। मी 10 5जी का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। वहीं, बात करें OnePlus 7T की तो इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और इस फोन की पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। डिस्प्ले पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है।
Advertisement


Mi 10 5G में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है। इस मामले में OnePlus 7T में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 640 जीपीयू शामिल है। स्मार्टफोन में 8 जीबी LPDDR4X रैम आती है। इसमें भी 256 जीबी तक UFS 3.0 स्टोरेज शामिल है। दोनों ही स्मार्टफोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है।
Advertisement
 

Mi 10 vs OnePlus 7T: Camera

मी 10 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। यह मुख्य कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो, इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरे 2 मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Mi 10 5G में 20  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट आता है।

वहीं, दूसरी ओर OnePlus 7T तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 7टी में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। मी 10 5जी के होल-पंच के विपरीत वनप्लस 7 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच आती है।
Advertisement
 

Mi 10 vs OnePlus 7T: Battery, Connectivity

मी 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, वनप्लस 7टी 3,800 एमएएच की बैटरी है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है, जो कि मी 10 की तरह ही 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि वनप्लस 7टी में वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं है, जो इसकी सबसे बड़ी कमी है। 
Mi 10 में 5G सपोर्ट आता है। इसके अलावा फोन, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस आता है। वहीं, OnePlus 7T में 5G सपोर्ट शामिल नहीं है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आते हैं।


Advertisement
मी 10 5जी फोन का डायमेंशन 162.60x74.80x8.96 मिलीमीटर और वज़न 208 ग्राम है। वहीं, वनप्लस 7टी का डायमेंशन 160.94x74.4x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
 
शाओमी मी 10 बनाम वनप्लस 7टी

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.55 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4780 एमएएच3800 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.55
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-402

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
रैम
8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
108-मेगापिक्सल (f/1.69, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.6, 0.8-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 12-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
नहींनहीं
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11OxygenOS 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांनहीं
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.