Mi 10 Pro और Mi 10 ग्लोबल मार्केट में 27 मार्च को होंगे लॉन्च

Xiaomi के प्रीमियम फोन भारत में मी ब्रांड के तहत उतारे जाएंगे। Redmi और Poco ब्रांड भी मार्केट में बने रहेंगे। इन ब्रांड के फोन बजट सेगमेंट में उतारे जाएंगे जबकि प्रीमियम हैंडसेट शाओमी की मी सीरीज़ का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Mi 10 Pro में है 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हैं Mi 10 और Mi 10 Pro

Mi 10 Pro और Mi 10 चीन में पहले ही हो चुके हैं लॉन्च

Xiaomi अब अपनी Mi 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 और Mi 10 Pro को 27 मार्च को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। याद रहे कि मी 10 सीरीज़ से बीते महीने पर्दा उठा था। दोनों ही फोन फिलहाल चीनी मार्केट में मिलते हैं। शाओमी मी 9 सीरीज़ की तुलना में ज़्यादा महंगा होने के बावज़ूद Mi 10 सीरीज़ को चीनी मार्केट में खासा पसंद किया जा रहा है। मी 10 सीरीज़ के फोन बेहद ही प्रीमियम कैमरा हार्डवेयर के साथ आते हैं। स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में मी 10 प्रो DxOMark की कैमरा रैंकिंग के टॉप पर है।
 

Xiaomi के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐलान किया गया है कि Mi 10 सीरीज़ के फोन 27 मार्च को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च इवेंट को ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पेज पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। भारत में भी Mi 10 और Mi 10 Pro को लॉन्च किए जाने की संभावना है। शाओमी ने गैजेट्स 360 को बताया था कि कंपनी अब नई रणनीति के साथ आने वाली है। कंपनी के प्रीमियम फोन भारत में मी ब्रांड के तहत उतारे जाएंगे। Redmi और Poco ब्रांड भी मार्केट में बने रहेंगे। इन ब्रांड के फोन बजट सेगमेंट में उतारे जाएंगे जबकि प्रीमियम हैंडसेट शाओमी की मी सीरीज़ का हिस्सा होंगे।
 

Xiaomi Mi 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले f/2.4 लेंस हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Xiaomi Mi 10 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 प्रो भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ एमोलेड पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। Mi 10 Pro का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, डीसी डिमिंग, डीसीआई-पी3 कलर गामुट सपोर्ट के साथ था है। मी 10 प्रो में भी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

Mi 10 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 8-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 20-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 117-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल लेंस और f/2.0 अपर्चर, 10x ऑप्टिकल ज़ूम, ओआईएस के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इस फोन में भी 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Mi 10 Pro में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मी 10 और मी 10 प्रो में डुअल-मोड 5जी और वाई-फाई 6 स्टैंडर्ड सपोर्ट भी दिया गया है। मी 10 प्रो की डाइमेंशन 162.6x74.8x8.96 एमएम है और इसका वज़न 208 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.