Apple यूजर्स सावधान! तुरंत कर लें डिवाइस अपडेट, हो सकते हैं नए स्पाइवेयर का शिकार

Apple ने यूजर्स को 3 दिसंबर को इस स्पाइवेयर के बारे में आगाह किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 20:03 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स को एक नए जासूसी मैलवेयर के बारे में मिल रहे अलर्ट।
  • यह नया mercenary spyware है जिसके लिए कंपनी ने यूजर्स को आगाह किया है।
  • लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन OS 26.1 से अपडेट करने की सलाह।

Apple इन दिनों अपने यूजर्स को एक नए जासूसी मैलवेयर के बारे में अलर्ट कर रही है।

Photo Credit: iStock

Apple यूजर्स को एक नए स्पाईवेयर के लिए अलर्ट किया जा रहा है। कंपनी ने अपने सभी यूजर्स को यह अलर्ट भेजना शुरू किया है जिसे लेकर सरकार ने भी Apple से जवाब मांगा है। सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि कंपनी इसके बारे में पूरी जानकारी दे। उधर भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम की ओर से भी ऐसा ही डिवाइस चेक करने की सलाह दी गई है। तो क्या एपल यूजर्स के डिवाइस वास्तव में किसी खतरे में हैं? आइए जानते हैं क्या है मामला। 

एपल इन दिनों अपने यूजर्स को एक नए जासूसी मैलवेयर के बारे में अलर्ट कर रही है। यह नया mercenary spyware है जिसके लिए कंपनी ने यूजर्स को आगाह किया है। इसी संबंध में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने भी एपल से जवाब मांगा है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक सार्वजनिक सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि एपल यूजर्स अपने डिवाइस को अपडेट कर लें। 

Advertisement

यूजर्स को एपल के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन OS 26.1 से अपडेट करने की सलाह दी गई है। अगर यूजर्स इस संबंध में कोई तकनीकी मदद या असिस्टेंस चाहते हैं तो submitmobile@cert-in.org.in पर एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। CERT-In की ओर से 5 दिसंबर की एडवाइजरी में यह सूचना दी गई है। 

Google ने 2 दिसंबर को इस खतरे के बारे में अलर्ट जारी किया था जबकि Apple ने यूजर्स को 3 दिसंबर को इस स्पाइवेयर के बारे में आगाह किया था। कंपनियों ने उन यूजर्स को अलर्ट भेजा है जिनको स्टेट-बैक्ड स्पाइवेयर से खतरा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में ये अटैक और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। हैकर्स और अटैकर्स अवसरवादी दुरुपयोग को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस अपडेट कर लेने चाहिएं और ऐसे मामलों के लिए सतर्क रहना चाहिए। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.