मेज़ू एम3 मैक्स लॉन्च, 6 इंच डिस्प्ले और 4100 एमएएच की बैटरी से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 16:34 IST
ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच बड़े डिस्प्ले वाले फोन उपलब्ध कराने की जंग छिड़ गई है। सबसे पहले शाओमी ने 6.44 इंच डिस्प्ले वाले मी मैक्स पेश किया। अब मेज़ू ने 6 इंच डिस्प्ले वाला एम3 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मेज़ू एम3 मैक्स की कीमत 1,699 चीनी युआन है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। एम3 मैक्स स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, ग्रे, रोज़ गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी के पिछले स्मार्टफोन मेज़ू एम3ई की तरह मेज़ू एम3 मैक्स भी हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट से लैस है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर चलता है। इसके कोर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की अधिकतम क्लॉक स्पीड हासिल कर सकते हैं। हैंडसेट के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है।

मेज़ू एम3 मैक्स की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) टचस्क्रीन है। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3जी, 4जी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमटीर और जायरोस्कोप मौजूद हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि मेज़ू एम3 मैक्स में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 163.40x81.60x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Mobiles, Meizu M3 Max

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.