मेज़ू एम2 4जी फोन में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 6,999 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2015 13:55 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने भारत में अपना बजट 4जी स्मार्टफोन एम2 लॉन्च कर दिया है। मेज़ू एम2 की कीमत है 6,999 रुपये और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा जाएगा। हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और सोमवार को पहली फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी।

सबसे पहले जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किए गए मेज़ू एम2 स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी है और यह कंपनी के कस्टम रोम फ्लाइम 4.5 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसपर एजीसी ड्रेगनट्रेल प्रोटेक्टिव ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू मौजूद होगा।
Advertisement

(पढ़ें: मेज़ू एम2 बनाम मेज़ू एम1)

मेज़ू एम2 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टिव लेंस ग्लास और एलईडी फ्लैश से भी लैस है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में मौजूद दूसरे सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है
Advertisement

(पढ़ें: मेज़ू एम2 बनाम यू यूफोरिया)
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो मेज़ू एम2 में 4जी एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 के लिए सपोर्ट मौजूद है। 140.1x68.9x8.7 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस स्मार्टफोन का वज़न 131 ग्राम है। हैंडसेट को पावर देने के लिए सोनी द्वारा बनाए 2500 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 2जी नेटवर्क पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम, 4जी पर 10 घंटे तक इंटरनेट ब्राउज़िंग और 680 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.