iphone जैसे लुक के साथ लॉन्‍च होगा Meizu 21 Note! देखें लाइव इमेजेस

Meizu 21 Note : फोन को ब्लैक और पर्पल वेरिएंट में तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Meizu का नया फोन Meizu 21 Note हो सकता है लॉन्‍च
  • इसमें मिल सकता है आईफोन डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  • फोन की लॉन्‍च डिटेल अभी सामने नहीं आई है

फोन को क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है।

Photo Credit: weibo

चीनी स्‍मार्टफोन कंपनी Meizu भी गजब है! कुछ वक्‍त पहले उसने स्‍मार्टफोन मार्केट से बाहर होने की बात कही थी। लेकिन कंपनी एक के बाद एक नए फोन्‍स पर काम कर रही है। ऐसा लगता है कि स्‍मार्टफोन मार्केट से आउट होने से पहले वह सभी डिवाइसेज को लॉन्‍च कर देना चाहती है। मीजू ने फरवरी में Meizu 21 Pro को पेश किया था। कहा जाता है कि अब वह Meizu 21 Note पर काम कर रही है, जोकि जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है।  

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इस फोन की रियल-लाइफ इमेजेस शेयर की गई हैं। इसमें फोन के बैक साइड में आईफोन जैसे स्‍टाइल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है साथ ही लहरदार (wavy) पैटर्न और ग्रेडिएंट मैट फिनिश नजर आती है। फोन को ब्लैक और पर्पल वेरिएंट में तैयार किया गया है। 

हालांकि ये तस्‍वीरें कितनी सच हैं, कहना मुश्किल है। Meizu ने इस स्‍मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ नहीं बताया है। फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग मीजू फोन में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। 

ऐसी अफवाहें भी हैं कि फोन को क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। यह फोन 5500 एमएएच बैटरी से पैक हो सकता है, जो 66 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

बताया जाता है कि Meizu 21 Note में 50 मेगापिक्‍सल का सैमसंग GN5 प्राइमरी सेंसर होगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का शूटर दिया जा सकता है। यह फोन आईपी53 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो फोन को धूल और पानी के छीटों से होने वाले नुकसान से बचाएगी। फोन की प्राइसिंग पर कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  2. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  4. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  5. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  6. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  7. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  8. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  9. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  10. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.