Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio

Marshall ने भारत में नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Adaptive ANC, Bluetooth 6.0, Spatial Audio और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Marshall Milton A.N.C. भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च
  • Adaptive ANC और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट
  • 80 घंटे तक की बैटरी और Spatial Audio फीचर

Photo Credit: Marshall

Marshall ने भारतीय बाजार में अपने नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में अडैप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC), Bluetooth 6.0, Spatial Audio और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, Marshall Milton A.N.C. को ट्रैवल और लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें फोल्डेबल डिजाइन और मेमोरी फोम ईयर कुशन मिलते हैं।

Marshall Milton A.N.C. की भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 2 जुलाई से Marshall की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Marshall Milton A.N.C. में अडैप्टिव ANC तकनीक दी गई है, जो आसपास के शोर को लगातार एनालाइज करके रियल-टाइम में नॉइज कैंसिलेशन का लेवल एडजस्ट करती है। इसके साथ Transparency Mode भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर यूजर्स आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं।

हेडफोन में Adaptive Loudness फीचर दिया गया है, जो वॉल्यूम और आसपास के माहौल के हिसाब से ऑडियो को अपने आप एडजस्ट करता है। वहीं Soundstage Spatial Audio फीचर स्टीरियो ऑडियो में ज्यादा गहराई और बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसे Marshall Companion App के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

Marshall Milton A.N.C. में Bluetooth 6.0 with LE Audio का सपोर्ट मिलता है। यह SBC, AAC, LC3 और LDAC ऑडियो कोडेक्स के साथ आता है। हेडफोन में Bluetooth Multipoint, USB Type-C to 3.5mm वायर्ड कनेक्टिविटी और छह माइक्रोफोन दिए गए हैं।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC ऑन रहने पर 50 घंटे और ANC बंद होने पर 80 घंटे तक का वायरलेस प्लेबैक देता है। वहीं 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 9.5 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं।

Marshall Milton A.N.C. में 32mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20Hz-20kHz (SBC/AAC/LC3) और 20Hz-40kHz (LDAC) तक है। हेडफोन में प्रोग्राम किए जाने वाले M-Button, EQ कंट्रोल और Spotify Tap सपोर्ट भी मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें फोल्डेबल ऑन-ईयर डिजाइन, TPU-मोल्डेड ईयर कप, टेक्सचर्ड लेदर फिनिश, पाउडर-कोटेड मेटल आर्म्स और ब्रास मेटल लोगो दिए गए हैं। इसका वजन 200 ग्राम है और कंपनी ने इसे रिप्लेस होने लायक बैटरी के साथ पेश किया है, जिससे भविष्य में बैटरी बदलना भी संभव होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.