Flipkart से मंगवाए iPhone 15 में मिली नकली बैटरी! कस्टमर ने की शिकायत, तो कंपनी बोली ...

Flipkart ने यूजर के पोस्ट के जवाब में उससे माफी मांगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Republic Day सेल के दौरान यूजर ने iPhone 15 का ऑर्डर दिया।
  • फोन ने बैटरी को वैरिफाई करने से मना कर दिया।
  • Flipkart ने यूजर के पोस्ट के जवाब में उससे माफी मांगी।

iPhone 15 ऑनलाइन खरीदना एक Flipkart कस्टमर के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया।

iPhone 15 ऑनलाइन खरीदना एक Flipkart कस्टमर के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर Republic Day सेल के दौरान यूजर ने iPhone 15 का ऑर्डर दिया। लेकिन जब उसने फोन को इस्तेमाल करके देखा तो उसमें नकली बैटरी मिली। फोन ने बैटरी को वैरिफाई करने से मना कर दिया। उसके बाद यूजर ने फ्लिपकार्ट और एपल से मदद मांगी।

Apple iPhone 15 में एक यूजर को फेक बैटरी मिलने की समस्या का सामना करना पड़ा। अजय राजावत नाम के यूजर ने Flipkart से रिपब्लिक डे सेल में फ्रेश आईफोन 15 मंगवाया था लेकिन जब उसने फोन को चलाकर देखा तो उसमें 'फेक बैटरी' होने का मैसेज आया। यूजर ने इसका अनबॉक्सिंग वीडियो X पर पोस्ट किया है। यूजर का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अब खराब आईफोन रिप्लेस करने से मना कर रहा है। देखें ये पोस्ट- 
Advertisement

यूजर ने पोस्ट में लिखा है, "मैंने 13 जनवरी को फ्लिपकार्ट से iPhone 15 मंगवाया था। लेकिन फ्लिपकार्ट ने मेरे साथ फ्रॉड किया, मुझे डिफेक्टिव आईफोन 15 दिया गया, और बॉक्स की पैकेजिंग भी फेक थी। अब ये इसको रिप्लेस करने से मना कर रहे हैं।" यूजर ने पोस्ट में अपनी ऑर्डर आईडी को भी मेंशन किया है। इसके साथ ही यूजर एक अन्य फोटो भी शेयर किया है जिसमें साफ लिखा देखा जा सकता है कि फोन एपल बैटरी को वैरिफाई करने से मना कर रहा है। 
 

Flipkart ने यूजर के पोस्ट के जवाब में उससे माफी मांगी। प्लेटफॉर्म ने लिखा, "हम इस ऑर्डर से जुड़े खराब अनुभव के लिए आपसे माफी मांगते हैं। आप इस समस्या के समाधान के लिए हम पर भरोसा कर सकते हैं। कृपया अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट की प्राइवेसी के लिए हमें प्राइवेट चैट में मैसेज करके ऑर्डर आईडी शेयर करें। कृपया हमारे प्लेटफॉर्म के जैसे दिखने वाले फेक सोशल मीडिया हैंडल्स को कोई प्रतिक्रिया न दें।"
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी यूजर को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा है। कुछ समय पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से किचन की चिमनी खरीदी थी। जब  उसने प्रोडक्ट को अनबॉक्स किया तो उसमें चिमनी टुकड़ों में टूटी पड़ी थी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.