Samsung Galaxy Z Flip3 में आई परेशानी, वॉरंटी में नहीं हुआ ठीक, नाराज यूजर ने ऐसे दिया ‘जवाब’

यूजर ने कहा है कि वह कभी भी सैमसंग की दूसरी डिवाइस नहीं खरीदेंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने यूजर से कहा, फोन को वॉरंटी में रिपेयर नहीं किया जा सकता है
  • कंपनी ने कहा, यह नुकसान किसी मैकेनिकल इम्‍पैक्‍ट की वजह से है
  • इसके बाद यूजर ने फोन को फ्रेम कराकर रखने का फैसला किया

यूट्यूब पर एक रिव्‍यूू वीडियो देखने के बाद उन्‍होंने सैमसंग का फोन खरीदा था।

Samsung Galaxy Z Flip3 के एक यूजर ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ अपने एक्‍सपीरियंस को शेयर किया है। जुहानी लेहतिमाकी के ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, वह कभी भी सैमसंग की दूसरी डिवाइस नहीं खरीदेंगे। जुहानी के मुताबिक, उन्होंने एक फेमस टेक YouTuber- Marques Brownlee का रिव्‍यू वीडियो देखने के बाद फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का फैसला किया। अपने अनूठे डिजाइन और फॉर्म फैक्‍टर के कारण जुहानी शुरुआत में डिवाइस से काफी संतुष्‍ट थे, लेकिन तीन महीनों बाद उनकी उम्‍मीदें धूमिल हो गईं। 

जुहानी ने बताया है कि एक दिन उन्‍होंने जब अपनी जेब से फोन निकाला, तो देखा कि डिस्‍प्‍ले के बीच में हिंज के टॉप का हिस्‍सा काला हो गया है। डिस्प्ले के टॉप हाफ डिस्‍प्‍ले ने भी टच करने पर रेस्‍पॉन्‍स करना बंद कर दिया। जुहानी ने बताया कि वह ब्‍लैक हिस्‍सा बढ़ने लगा, जिसके बाद डिस्‍प्‍ले पूरी तरह से फेल हो गया। जुहानी ने दावा किया है कि उनका फोन कभी ड्रॉप नहीं हुआ और उन्‍होंने उसे काफी केयर से इस्‍तेमाल किया था। उन्होंने फोन को रिपेयरिंग के लिए भेजा, क्‍योंकि वह वॉरंटी में था। 
Advertisement

जुहानी का दावा है कि साउथ कोरियाई टेक दिग्गज ने कहा कि उनके Galaxy Z Flip3 को वॉरंटी में रिपेयर नहीं किया जा सकता है। सैमसंग ने उनसे कहा कि आपकी ओर से दी गई इन्‍फर्मेशन के आधार पर कंपनी ने अपने सर्विस पार्टनर से संपर्क किया है। सैमसंग ने उन्‍हें बताया कि डिवाइस के तकनीकी निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डिस्प्ले के अलावा फ्रेम भी टूटा हुआ है। यह नुकसान किसी मैकेनिकल इम्‍पैक्‍ट की वजह से है। जैसे- फोन के गिरने से, बैंड होने से या फ‍िर ज्‍यादा प्रेशर की वजह से।

कंपनी ने कहा कि डिस्प्ले को ठीक करने में लगभग 340 अमेरिकी डॉलर खर्च होंगे। जुहानी ने फैसला किया कि वह सैमसंग को एक पैसा नहीं देंगे। उन्‍होंने फोन को ठीक नहीं कराने और टूटे हुए फोन को फ्रेम करके रखने का फैसला किया। 
Advertisement

बात करें फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 Android 11 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ (1,080x2,640 पिक्सल) डायनेमिक एमोलेड 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 22:9 आस्पेक्ट रेशियो और 425ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। प्राइमरी डिस्प्ले का साइज़ 1.9-इंच है, जिसमें 260x512 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 302ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है।
Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 वाइड-एंगल लेंस और OIS के साथ मिलता है और दूसरा 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। फोन में फोल्डिंग डिस्प्ले के ऊपर 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।

Samsung Galaxy Z Flip 3 में UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 पर 3,300mAh की डुअल-सेल बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और क्वालकॉम के क्विक चार्ज 2.0 से लैस है। फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 72.2x86.4x17.1mm और खोले जाने पर 72.2x166.0x6.9mm हो जाता है। इसका वज़न 183 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Very good build quality, easily pocketable
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Main screen washes out under sunlight
  • Cover screen could be more functional
  • Weak battery life, slow charging
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.