लाइफ वाटर 11 स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत

लाइफ वाटर 11 स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने वाटर सीरीज में नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च लाइफ वाटर 11 कर दिया है। लाइफ वाटर 11 स्मार्टफोन की कीमत 8,199 रुपये है और इसे लाइफ की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। बता दें कि रिलायंस ने आज ही अपनी रिलायंस जियो 4जी सर्विस के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च करने का ऐलान किया है।

दोनों सिम स्लॉट पर 4जी सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में एक समय पर सिर्फ एक सिम स्लॉट में ही 4जी इस्तेमाल किया जा सकता है। लाइफ वाटर 11 में 5 इंच (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके 6735ए प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी720 जीपीयू है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बात करें वाटर 11 के कैमरे की तो इस फोन में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। रियर कैमरे से 1080 पिक्सल तक 30 फ्रेम प्रति सेकेंड तक रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा मल्टी एंगल व्यू मोड, ऑटो-सीन डिटेक्शन, फेस डिटेक्शन, वीडियो स्नैपशॉट, स्माइल शॉट और गेस्चर कैप्चर जैसे फ़ीचर हैं।

वाटर 11 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2100 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी। जिसके 4जी नेटवर्क पर 7 घंटे तक टॉक टाइम और 300 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 141mmx70mmx7.3 मिलीमीटर और वज़न 134.5 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए वाटर 11 फोन 4जी के अलावा जीपीआरएस/एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी (ओटीजी) जैसे फीचर हैं। इसके साथ ही एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »