लाइफ एफ1 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लाइफ एफ1 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लाइफ एफ1 प्लस ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इसकी कीमत 13,099 रुपये है
  • लाइफ वाटर 9 के भी भारत में लॉन्च होने की खबरें हैं
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन एफ1 प्लस पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 13,099 रुपये है। लाइफ एफ1 प्लस ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा खबरें हैं कि लाइफ वाटर 9 स्मार्टफोन को भी भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

दूसरे लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन की तरह ही लाइफ एफ1 प्लस भारत में 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट करता है। यह हैंडसेट एचडी वॉयस कॉल सपोर्ट के लिए वीओएलटीई भी सपोर्ट करता है। डुअल सिम वाले लाइफ एफ1 प्लस में 5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और एक समय में एक सिम स्लॉट पर ही 4जी नेटवर्क सपोर्ट करता है।

लाइफ एफ1 प्लस में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो 4जी एलटीई के अलावा यह फोन जीपीआरएस/एज, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट का वज़न 152 ग्राम है और इसमें 3200 एमएएच की बैटरी है।

वहीं कथित लाइफ वाटर 9 में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और इसमें 2.5डी ड्रैगनट्रेल ग्लास दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस लॉन्च की जानकारी सबसे पहले फोनराडार ने दी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »