एलजी एक्स व्यू हुआ लॉन्च, डुअल स्क्रीन से है लैस

एलजी एक्स व्यू हुआ लॉन्च, डुअल स्क्रीन से है लैस
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी अपनी एक्स-सीरीज का विस्तार बेहद ही तेजी से कर रही है। इस साल हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के साथ एक्स सीरीज के दो स्मार्टफोन एक्स कैम और एक्स स्क्रीन लॉन्च किए थे। आज ही खबर आई कि कंपनी ने चुपचाप इस सीरीज के दो नए स्मार्टफोन एलजी एक्स पावर और एलजी एक्स स्टाइल यूक्रेन में मार्केट में उतार दिए हैं। अब एलजी एक्स व्यू को कंपनी की रूसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग के मुताबिक, एलजी एक्स व्यू में 4.93 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह हैंडसेट डुअल स्क्रीन के साथ आता है। एलजी एक्स स्क्रीन और एलजी वी10 की तरह इसमें 1.76 इंच का 80x520 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला दूसरा डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ का क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया गया है, साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एलजी एक्स व्यू में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0 और अन्य आम फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी।

इसका डाइमेंशन 142.6x71.8x7.1 मिलीमीटर है और वज़न 120 ग्राम। लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, पिंक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG X View, LG X View Specifications, LG X View Feature
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »