LG Wing रोटेटिंग स्क्रीन व पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

LG Wing के बेस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 69,990 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो LG Wing फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में आता है औ भारत में इसकी सेल 9 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2020 13:46 IST
ख़ास बातें
  • LG Wing की सेल भारत में 9 नवंबर से शुरू होगी
  • एलजी विंग में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • भारत में फोन का 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया गया है

LG Wing फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

LG Wing को भारत में दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। एलजी विंग को अनोखे डुअल स्क्रीन डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें से एक स्विवेल स्क्रीन है जो 90 डिग्री रोटेट होती है। इस स्मार्टफोन में प्रप्राइइटेरी सॉफ्टवेयर भी फीचर किया गया है, जो स्विवेल मोड लेकर आता है। नए फॉर्म फैक्टर के कारण यूज़र के पास अब बेसिक मोड और स्विभल मोड होगा। स्विवेल मोड के बारे में कंपनी का कहना है कि फोन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से 90 डिग्री में रोटेट होता है। जिसके बाद मुख्य स्क्रीन लैंडस्केप मोड में आ जाती है। इससे वाइड-स्क्रीन अनुभव मिलता है। यूजर प्राइमरी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ और काम कर सकते हैं। एलजी विंग को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था, जबकि कुछ हफ्ते पहले ही इसे दक्षिण कोरिया में लाया गया था। यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरियाई कंपनी LG के एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट के तहत पेश हुए पहला डिवाइस है, जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन मार्केट में नए यूज़ेब्लिटी कंसेप्ट को पेश करना है। एलजी ने इसके साथ LG Velvet Dual Screen स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।
 

LG Wing price in India, availability details

एलजी विंग के बेस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 69,990 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो LG Wing फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में आता है औ भारत में इसकी सेल 9 नवंबर से शुरू होगी।

एलजी विंग को दक्षिण कोरिया में KRW 1,098,900 (लगभग 71,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था। भारत में फोन का 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं हुआ है।
 

LG Wing specifications

डुअल सिम LG Wing एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न पैनल है। यह प्राइमरी स्क्रीन है। सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। यह फुल-एचडी+ (1,080x1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है। प्राइमरी स्क्रीन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। पिक्सल डेनसिटी 395 पीपीआई है।
Advertisement

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.9 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। डुअल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के कारण LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेंसर है, एफ/ 1.9 लेंस के साथ।

एलजी विंग की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

LG ने अपने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह क्विक चार्ज 4.0+ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 169.5x74.5x10.9mm और भार 260 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Unique swiveling display
  • Clean software
  • Bad
  • Slow charging
  • Big and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.