LG Velvet 5G इस नए प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

LG Velvet का एक नया मॉडल Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। यह लिस्टिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देती है, जिनमें से सबसे दिलचस्प है, मीडियाटेक MT6883 चिपसेट।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • LG Velvet को नए MediaTek Dimensity 800 चिपसेट के साथ देखा गया है
  • मई में दक्षिण कोरिया में Snapdragon 765G चिपसेट के साथ हो चुका है लॉन्च
  • Snapdragon 845 चिपसेट के साथ जर्मनी की वेबसाइट पर हो चुका है लिस्ट

LG Velvet में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

LG Velvet 5G को डायमेंसिटी 800 चिपसेट के साथ कथित तौर पर Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। एलजी वेलवेट को मूल रूप से दक्षिण कोरिया में मई में 5G सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। जर्मन एलजी वेबसाइट पर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ फोन के 4जी वेरिएंट को भी लिस्ट किया जा चुका है। अब, ऐसा लगता है कि मीडियाटेक चिपसेट के साथ एक और 5जी वेरिएंट आने वाला है। हालांकि, LG ने इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Gadgetsrewind की एक रिपोर्ट के अनुसार, LG Velvet का एक नया मॉडल Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। यह लिस्टिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देती है, जिनमें से सबसे दिलचस्प है, मीडियाटेक MT6883 चिपसेट। यह डायमेंसिटी 800 चिपसेट है, जो Mali G57 जीपीयू के साथ आता है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक पर सेट किए गए चार कॉर्टेक्स-ए77 कोर और 2 गीगाहर्ट्ज़ पर सेट किए गए 4 कॉर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं। लिस्टिंग में 6 जीबी रैम, 1,080x2,460 पिक्सल डिस्प्ले, 420ppi पिक्सल डेंसिटी और Android 10 की जानकारी भी मिलती है।

याद दिला दें कि LG Velvet 5G के जर्मन वेबसाइट पर लिस्टेड वेरिएंट में 8 जीबी रैम और Snapdragon 845 चिपसेट शामिल है और उम्मीद की जा रही है इस आगामी मीडियाटेक डायमेंसिटी वेरिएंट के अन्य सभी स्पेसिफिकेशन एक समान होंगे।

अन्य देशों में लॉन्च हुए एलजी वेलवेट फोन में एंड्रॉयड 10, 6.8 इंच का फुल-एचडी+ सिनेमा फुलविज़न ओलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 4,300 एमएएच बैटरी, 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet, LG Velvet 4G, LG Velvet 5G, LG Velvet specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.