LG Velvet स्मार्टफोन की कीमत लीक, भारत में जल्द होगा लॉन्च

LG Velvet की भारत में कीमत 36,990 रुपये होगी। यदि आप एलजी डुअल स्क्रीन कवर एक्सेसरी का विकल्प चुनते हैं, तो फोन की कीमत 49,990 रुपये हो जाएगी।

LG Velvet स्मार्टफोन की कीमत लीक, भारत में जल्द होगा लॉन्च

LG Velvet में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • LG Velvet क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से लैस आता है
  • नए लीक से पता चली फोन की भारतीय कीमत
  • स्टैंडर्ड के साथ-साथ डुअल स्क्रीन कवर वाले पैकेज में भी बेचा जाएगा फोन
विज्ञापन
LG Velvet को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिटेलर सुप्रीम मोबाइल्स ने फोन के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है और कथित तौर पर प्री-बुकिंग से पहले इसकी कीमत भी लीक कर दी है। एलजी ने अभी तक भारत में एलजी वेलवेट स्मार्टफोन के लॉन्च पर कोई स्पष्टता नहीं दी है। इस साल जून में फोन का बाहर की मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है और इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। एलजी वेलवेट 4,300mAh की बैटरी से लैस आता है।
 

LG Velvet India launch, expected price in India

रिटेलर सुप्रीम मोबाइल्स ने भारत में एलजी वेलवेट के लॉन्च को ट्वीट के जरिए टीज़ किया। रिटेलर ने अपनी वेबसाइट पर एक बैनर भी बनाया है जो फोन के जल्द लॉन्च होने का सुझाव देता है। यहां तक ​​कि रिटेलर ने फोन के प्री-ऑर्डर और कीमत की जानकारी भी ट्वीट की है, लेकिन ट्वीट को तुरंत हटा दिया गया। FoneArena द्वारा देखे गए लीक पोस्टर से पता चलता है कि LG Velvet की भारत में कीमत 36,990 रुपये होगी। यदि आप एलजी डुअल स्क्रीन कवर एक्सेसरी का विकल्प चुनते हैं, तो फोन की कीमत 49,990 रुपये हो जाएगी। पोस्टर से पता चलता है कि एलजी वेलवेट सफेद रंग के विकल्प में उपलब्ध हो सकता है, लेकिन हमारा अंदाज़ा है कि फोन को और भी कई रंगों में पेश होना चाहिए।
 

LG Velvet specifications

जून में एलजी वेलवेट बाहर की मार्केट में लॉन्च हो चुका है। हम जानते हैं कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) सिनेमा फुलविज़न ओलेड डिस्प्ले है। यह 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन का फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच होगा। किनारों पर बॉर्डर बेहद ही पतले होंगे। एलजी वेलवेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए हैंडसेट में 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा।

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में एक एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। एलजी वेलवेट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौज़ूद है।

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 5जी फोन डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फा 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट से लैस है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »