LG V60 ThinQ हो सकता है MWC 2020 में लॉन्च, डुअल-स्क्रीन फंक्शन से होगा लैस

LG V60 ThinQ 2020 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर इस्तेमाल हो सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2019 18:26 IST
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका जैसे मार्केट में आएगा यह LG स्मार्टफोन
  • LG V60 ThinQ और डुअल स्क्रीन एक्सेसरी बेहतर हिंज टेक्नोलॉजी के साथआएगा
  • LG के पास पहले से 5जी मार्केट के लिए 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन उपलब्ध है
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG अब भारतीय मार्केट में उतनी लोकप्रिय नहीं है जितना एक वक्त पर हुआ करती थी। लेकिन इस कंपनी के प्रशंसक इसके लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन ज़रूर खरीदते हैं। कंपनी की एक अहम स्मार्टफोन सीरीज वी-सीरीज है। एलजी की वी-सीरीज अपनी ऑडियो और कैमरा क्षमता के लिए जानी जाती है। खबर है कि कंपनी अपनी इस सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन LG V60 ThinQ से MWC 2020 में पर्दा उठाएगी। डिवाइस 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें एलजी की डुअल स्क्रीन एक्सेसरी को इस्तेमाल करने की क्षमता होगी।

यह सारी जानकारियां कोरियन हेराल्ड की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के अज्ञात सूत्रों के हवाले से दी गई है। एलजी वी60 थिंक 2020 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर इस्तेमाल हो सकता है। इसे दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका जैसे जगहों के लिए बनाया जा रहा है जहां पर 5जी कनेक्टिविटी है। डिवाइस को बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया जाएगा। बता दें कि MWC 2020 का आगाज़ 24 फरवरी को होगा और यह 27 फरवरी तक चलेगा।
Advertisement

5G कनेक्टिविटी के अलावा LG V60 ThinQ में डुअल स्क्रीन फंक्शन होने का दावा है। यह संभवतः एलजी डुअल स्क्रीन एक्सेसरी के ज़रिए संभव होगा। इसका मतलब है कि फोन में तो एक ही स्क्रीन होगी। लेकिन एक्सेसरी को जैसे ही डिवाइस से कनेक्ट किया जाएगा। इसमें दूसरी स्क्रीन आ जाएगी। एक्सेसरी फोन से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होता है और यह फोन के कवर का भी काम करता है।

एलजी जी8एक्स थिंक और डुअल स्क्रीन एक्सेसरी को हाल ही में भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। डिवाइस में फ्री स्टॉप हिंज है जिससे दूसरी स्क्रीन आसानी से घूम सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी वी60 थिंक और इसका डुअल स्क्रीन एक्सेसरी बेहतर हिंज टेक्नोलॉजी के साथ आएगाा।  LG के पास पहले से 5जी मार्केट के लिए 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V60 ThinQ, MWC 2020

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.