एलजी वी30एस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकता है लॉन्च

एलजी का यह नया हैंडसेट एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च होने जा रहा है। साथ ही अफवाह है कि हैंडसे में 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। बता दें कि मौज़ूदा वी30 में यह स्टोरेज 64 जीबी थी और वी30 प्लस 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इस बार एलजी 'एस' नंबर के साथ फ्लैगशिप फोन उतारकर वही पैंतरा अपनाना चाहती है, जो ऐप्पल अपने आईफोन के साथ करती है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 फरवरी 2018 11:12 IST
ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में एलजी अपना नया स्मार्टफोन वी30एस ला सकती है
  • फोन एआई लेंस (आर्टीफिशियल टेक्नॉलजी) से लैस हो सकता है
  • एलजी वी30एस की कीमत करीब 59,300 रुपये हो सकती है
इस महीने के आखिरी में आयोजित होने जा रहे एमडब्ल्यूसी 2018 में एलजी अपना नया स्मार्टफोन वी30एस लॉन्च कर सकती है। यह हैंडसेट कंपनी के पुराने मौज़ूदा वी30 का अपग्रेड वेरिएंट होगा, जिसमें कैमरा और स्टोरेज से जुड़े कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि फोन एआई लेंस (आर्टीफिशियल टेक्नॉलजी) से लैस होगा, जो सैमसंग बिक्सबी विज़न और गूगल लेंस की तरह काम करेगा। इस फीचर की मदद से यूज़र खरीदारी और विदेशी भाषाओं के अनुवाद का बेहतर अनुभव पाने में सक्षम होंगे। एलजी वी30एस की कीमत केआरडब्ल्यू 1 मिलियन (करीब 59,300 रुपये) हो सकती है।

ईटीएन न्यूज़ के हवाले से कहा गया है कि एलजी का यह नया हैंडसेट एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च होने जा रहा है। साथ ही अफवाह है कि हैंडसे में 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। बता दें कि मौज़ूदा वी30 में यह स्टोरेज 64 जीबी थी और वी30 प्लस 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इस बार एलजी 'एस' नंबर के साथ फ्लैगशिप फोन उतारकर वही पैंतरा अपनाना चाहती है, जो ऐप्पल अपने आईफोन के साथ करती है। अंतर सिर्फ यह है कि एलजी अपना 'एस' वेरिएंट सालभर में ना उतारकर 6-6 महीने में उतार सकती है।
Advertisement

पिछले महीने एलजी ने कहा था कि वह सालाना लॉन्चिंग से खुद को दूर रखेगी और ज़रूरत के अनुसार और समय को देखते हुए ही नया स्मार्टफोन उतारेगी। कंपनी का मुख्य तौर पर ध्यान अपनी लोकप्रिय जी और वी सीरीज़ पर रहेगा। उम्मीद यह भी है कि एलजी वी30एस कंपनी का पहला स्नैपड्रैगन 845 एसओसी प्रोसेसर वाला हैंडसेट होगा।

कैमरे की बात करें तो नए वी30एस का कैमरा एआई से लैस एलजी लेंस तकनीक पर आधारित होगा। इस तकनीक की मदद से यूज़र फोटो खींचकर प्रोडक्ट के दाम पता कर पाएंगे। यह फीचर हालिया सैमसंग मॉल से काफी हद तक मिलता-जुलता है। अफवाह यह भी है कि इस तकनीक की मदद से विदेशी भाषा के अनुवाद की सुविधा भी यूज़र उठा पाएंगे।
Advertisement

चर्चा है कि बाज़ार में एलजी का वी30एस और सैमसंग के गैलेक्सी एस9, एस9प्लस एक साथ दस्तक देंगे। एलजी वी30एस के अलावा एमडब्ल्यूसी 2018 में जिन स्मार्टफोन पर तकनीक के दीवानों की नज़र है उनमें कई बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो, शाओमी मी मिक्स 2एस, असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज़,  नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • High-end audio
  • Good performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Colour shifting on screen is distracting
  • No portrait mode
  • Below par camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.