Amazon पर सस्ते में बिक रहे हैं ये LG स्मार्टफोन

दक्षिण कोरियाई कंपनी LG की ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर LG मोबाइल डेज़ सेल चल रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2018 13:18 IST
ख़ास बातें
  • LG की ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर LG मोबाइल डेज़ सेल
  • LG V30+, LG G6, LG Q6 और LG Q6+ को सस्ते में खरीदने का मौका
  • अमेज़न पर 50 फीसदी तक की छूट का लाभ मिलेगा स्मार्टफोन पर

एलजी सेल

दक्षिण कोरियाई कंपनी LG की ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर LG मोबाइल डेज़ सेल चल रही है। इस सेल में यूज़र  LG V30+, LG G6, LG Q6 और LG Q6+ छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेज़न पर 50 फीसदी तक की छूट का लाभ इन स्मार्टफोन पर उठाया जा सकता है। हालांकि, सेल कब तक चलेगी इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

LG V30+ को यहां 44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी असल कीमत 60,000 रुपये है। इस पर ग्राहक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा पाएंगे। LG V30+ खरीदने पर यूज़र को फ्री टोन हेडफोन भी दिए जाएंगे। LG G6 की बात करें तो इसकी वर्तमान कीमत 28,990 रुपये है। लॉन्च के वक्त यह हैंडसेट 55,000 रुपये का था। इस स्मार्टफोन को भी नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन के लिए 1,000 रुपये की एक्सचेंज छूट भी रखी गई है।

LG Q6, LG Q6+ दोनों स्मार्टफोन भी एलजी मोबाइल डेज़ सेल ऑफर का हिस्सा हैं। LG Q6+ 16,471 रुपये में नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, LG Q6 को 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 16,990 रुपये है। हैंडसेट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी लागू है।

बता दें कि LG V30+ में 6 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर काम करता है। रैम 4 जीबी हैं। LG G6 में आपको मिलता है 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम। LG Q6 में दिया गया है 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम। वहीं, LG Q6+ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर इसमें काम करता है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.