LG Style 3 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

LG Style 3 में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है, जो 4 जीबी रैम के साथ आता है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • LG Style 3 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा से है लैस
  • स्मार्टफोन में शामिल है 3,500 एमएएच बैटरी
  • एलजी स्टाइल 3 में मौजूद है बड़े नॉच वाला डिस्प्ले

LG Style 3 में 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी आती है

LG Style 3 को जापानी बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन LG V40 ThinQ का एक नया वेरिएंट है, जिसे अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया गया था। एलजी स्टाइल 3 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है। एलजी ने इसको भी  OLED फुलविज़न डिस्प्ले नाम दिया है। LG Style 3 के अन्य मुख्य आकर्षणों में IP68 सर्टिफाइड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बॉडी, समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। 
 

LG Style 3 specifications, features

एलजी स्टाइल 3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाले 6.1 इंच का क्यूएचडी+ (1,440x3,120 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है, जो 4 जीबी रैम के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें एफ/1.9 अपर्चर लेंस है।
Advertisement

LG Style 3 में 64 जीबी स्टोरेज है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 3,500 एमएएच बैटरी शामिल है।
 

LG Style 3 price, availability details

एलजी स्टाइल 3 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि जापानी नेटवर्क ऑपरेटर एनटीटी डोकोमो ने देश में अपने आगमन की पुष्टि करने के लिए फोन को लिस्ट कर दिया है। ग्लोबल मार्केट में फोन लॉन्च हो रहा है या नहीं, इसके बारे में भी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Style 3, LG Style 3 price, LG Style 3 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.