एलजी इस साल भारत में लॉन्च करेगी कई सस्ते स्मार्टफोन

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 19:26 IST
ख़ास बातें
  • एलजी भारत में स्मार्टफोन कारोबार पर नये सिरे से जोर देने की तैयारी में है
  • एलजी इंडिया की किफायती स्मार्टफोन की नई रेंज पेश करने की योजना है
  • ये स्मार्टफोन इस साल दीवाली तक बाजार में आएंगे
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी भारत में अपने स्मार्टफोन कारोबार पर नये सिरे से जोर देने की तैयारी में है और इसके लिए उसने अपनी अब तक की गलतियों से काफी कुछ सीखा है।

कंपनी की इकाई एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की किफायती स्मार्टफोन की नई रेंज पेश करने की योजना है। स्थानीय ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये स्मार्टफोन इस साल दीवाली तक बाजार में आएंगे।
Advertisement

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक की वान किम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल कारोबार में इस बाजार खंड का हिस्सा काफी कम है और कंपनी नये उत्पादों की पेशकश के साथ ग्राहकों के रख को भांपने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, "हम कुछ नये उत्पाद तैयार कर रहे हैं जो कि हमारे मौजूदा उपलब्ध पुराने फोनों से काफी अलग होंगे। ये बहुत कुछ भारतीय जैसे होंगे .. मैं इन नये उत्पादों पर भारतीय ग्राहकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्सुक हूं।" एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी के नये फोन दीवाली के आसपास बाजार में आएंगे।
Advertisement

उन्होंने कहा कि कंपनी चाहती है कि उसके नये स्मार्टफोन मौजूदा प्रमुख कंपनियों के फोन के मानकों वाले हों लेकिन मूल्य के लिहाज से ‘कुछ अलग’ हों।
Advertisement

किम ने कहा, "अगर हम अपने उत्पादों को कुछ अलग नहीं करते हैं तो हम बाजार को पकड़ नहीं पाएंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG India, Mobiles, Android, India, LG Electronics
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.