एलजी नेक्सस 5 (2015) का डिज़ाइन सार्वजनिक, तस्वीर हुई लीक

एलजी नेक्सस 5 (2015) का डिज़ाइन सार्वजनिक, तस्वीर हुई लीक
विज्ञापन
अगले नेक्सस स्मार्टफोन को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। जैसे-जैसे कथित लॉन्च की तारीख की नजदीक आ रही है, हैंडसेट से जुड़ी खबरों का सिलसिला और तेज हो गया है। इस बार फिर एलजी द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन को नेक्सस 5एक्स के नाम से जाना जाएगा।

नई तस्वीर एंड्रॉयडपिट द्वारा रिलीज की गई है। दावा किया गया है कि उसे ये तस्वीर भरोसेमंद सूत्रों से मिली है। नई तस्वीर हाल में लीक हुईं नेक्सस 5 (2015) की फोटो से मेल खाती हैं। हालांकि, वेबसाइट ने जोर देकर कहा है कि तस्वीर में दिख रहा डिवाइस एलजी द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस का 'फाइनल फॉर्म' है।

नई तस्वीर में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिवाइस के पिछले हिस्से में दिख रहा है और इसका डिजाइन सर्कुलर है। कुछ पुरानी रिपोर्ट से उलट नई तस्वीर में रियर कैमरा बैकपैनल के सर्फेस पर ही बना हुआ है। इसके साथ है डुअल-एलईडी फ्लैश। नई तस्वीर में नेक्सस की ब्रांडिंग हैंडसेट के रियर पैनल पर नज़र आ रही है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल अपने अगले स्मार्टफोन को 29 सिंतबर को लॉन्च करेगा। इस दौरान एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के फाइनल बिल्ड को भी रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल दो नेक्सस डिवाइस मार्केट में उतारे जाएंगे। एलजी के अलावा चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भी नेक्सस स्मार्टफोन डेवलप किया है।

पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि नए नेक्सस स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर शुरू होगी और ये स्मार्टफोन गूगल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि नए नेक्सस 5एक्स की कीमत ऑरिजनल नेक्सस 5 से ज्यादा होगी। इस डिवाइस के 16जीबी मॉडल की कीमत $399 (करीब 26,500 रुपये) होगी और 32जीबी की $449 (करीब 32,999 रुपये)।

अब तक मिली जानकारियों को सही माना जाए तो एलजी नेक्सस 5 (2015) में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है। एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है।

जहां तक हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन का सवाल है तो यह 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद होगा। 5.7 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट स्पीकर्स और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होने का दावा किया गया है।

आधिकारिक पुष्टि के लिए 29 सिंतबर का इंतजार करना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »