LG K61, LG K51S और LG K41S स्मार्टफोन चार बैक कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

LG K61, LG K51S और LG K41S यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं। तीनों फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 फरवरी 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • LG K61, LG K51S और LG K41S में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है
  • तीनों फोन 6.5-इंच के डिस्प्ले और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं
  • एलजी के61, एलजी के51एस और एलजी के41एस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है

LG K61, LG K51S और LG K41S में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

LG ने मंगलवार को अपनी K-Series में तीन नए स्मार्टफोंस - LG K61, LG K51S और LG K41S को लॉन्च किया है। तीनों फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6.5 इंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है। फोन रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आते हैं और MIL-STD 810G सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा ये तीनों फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं। इन तीनों फोन में LG K61 सबसे प्रीमियम है, क्योंकि इसके बैक में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग आदि के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

LG K61, LG K51S, LG K41S Price, Availability

एलजी के61, एलजी के51एस और एलजी के41एस की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि इस साल की दूसरी तिमाही में यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। ये तीनों फोन सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध होगा, जिसके बाद LG इन्हें यूरोप और एशिया जैसे अन्य बड़ी मार्केट में उपलब्ध कराएगा। LG K61 को टाइटेनियम, व्हाइट और ब्लू रंग के विकल्प के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, LG K51S टाइटेनियम, पिंक और ब्लू विकल्प और LG K41S टाइटेनियम, ब्लैक और व्हाइट रंग के विकल्पों में उपलब्ध होंगे।
 

LG K61 specifications

एलजी के61 में 6.5-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा और यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। LG K61 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में फोन 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
एलजी के61 के अंदर 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई आदि शामिल है। फोन का डायमेशन 164.5x77.5x8.4 एमएम है और यह गूगल लेंस, गूगल असिसटेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है। एलजी के61 MIL-STD 810G सपोर्ट के साथ आता है।
 

LG K51S specifications

एलजी के51एस में भी 6.5-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है। इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। LG K51S के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 32-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 5-मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में फोन 13-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।


एलजी के51एस भी 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है और कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, वाई-फाई आदि शामिल है। फोन का डायमेशन 165.2x76.7x8.2 एमएम है और यह फोन भी गूगल लेंस, गूगल असिसटेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है। एलजी के51एस भी MIL-STD 810G रेटिंग के साथ आता है।
Advertisement
 

LG K41S specifications


यह इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह भी एलजी के51 एस की तरह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। LG K41S के बैक में भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 13-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 5-मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में फोन 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।


एलजी के41एस भी 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है और कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, वाई-फाई आदि शामिल है। फोन का डायमेशन 165.7x76.4x8.2 एमएम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.