• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG K42 स्मार्टफोन हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

LG K42 स्मार्टफोन हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

LG K42 स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। इसके अलावा यह फोन हीलियो पी22 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

LG K42 स्मार्टफोन हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

LG K42 में मौजूद है 4,000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • LG K42 में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • एलजी के42 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई
  • एलजी के42 फोन 3D साउंड इंज़न के साथ आता है
विज्ञापन
LG K42 मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसे सेंट्रल अमेरिका और कैरेबियन रिज़न में लॉन्च कर दिया गया है। रग्ड हैंडसेट MIL-STD-810G सर्टिफाइड है और इसमें बैक पैनल पर वेव पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। एलजी के42 स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट बटन फीचर किया गया है, जिससे इससे पहले आपने कई Nokia स्मार्टफोन में देखा हुआ है। एलजी के इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फिलहाल फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, हालांकि इसे जल्द ही कोस्टा रिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ और पनामा में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

LG K42 specifications

LG Central America और Caribbean वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, LG K42 स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। इसके अलावा यह फोन हीलियो पी22 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज के लिए फोन में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित LG UX OS पर काम करता है। जैसे कि हमने बताया एलजी के42 स्मार्टफोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो दो रंग हैं ग्रीन और ग्रे।

LG के स्मार्टफोन में हमेशा ही अच्छी ऑडियो टेक्नोलॉजी दी जाती है, वहीं एलजी के42 स्मार्टफोन आपको इस लिहाज़ से निराश नहीं करेगा। यह फोन 3D साउंड इंज़न के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ वी5.0 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए एलजी के42 में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित मिलेगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सुपरवाइड स्नैपर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

एलजी के42 का सबसे महत्वपूर्ण फीचर है कि यह MIL-STD-810G सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन कई इनवायरमेंट कंडिशन का सामना कर सकता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर वेव पैटर्न दिया गया है और इसमें एंटी-स्क्रैच यूवी कोटिंग दी गई है। साथ ही फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, और गूगल वर्चुअल असिस्टेंट को लेकर फोन में एक बटन भी दिया गया है। यूज़र फोन में मौजूद साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG K42, LG K42 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »