LG G9 ThinQ में होगा स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

LG G9 ThinQ में Snapdragon 765G चिपसेट के साथ-साथ 4000 एमएएच बैटरी शामिल होने की जानकारी भी मिली है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 12:52 IST
ख़ास बातें
  • LG G9 ThinQ में 4,000 एमएएच बैटरी शामिल होने का दावा है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट होगा, जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा
  • एलजी जी9 थिंक्यू के रेंडर्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा गया है

LG G9 ThinQ में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है

LG G9 ThinQ को दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज का आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन बताया जा रहा है। अब फोन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार, एलजी इस फोन में प्रीमियम फीचर्स को बरकरार रखते हुए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के इस्तेमाल के जरिए फोन को अधिक किफायती बनाने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि फोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर हाल ही में जे़डटीई के एक्सॉन 11 5जी और नोकिया 8.3 5जी स्मार्टफोन पर देखा गया है।

इससे पहले जनवरी में, एलजी जी9 थिंक्यू के एक कथित रेंडर में स्मार्टफोन के वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आने की जानकारी मिली थी। एक दक्षिण कोरियाई ब्लॉग में साझा किए गए कथित स्पेसिफिकेशन में दावा किया गया था कि Snapdragon 765G चिपसेट के साथ-साथ, फोन में 4000 एमएएच बैटरी होगी। यह भी अफवाह है कि LG G9 ThinQ एलसीडी के बजाय एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। LG ने पिछले साल लॉन्च किए गए LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था।

फोन के कथित रेंडरर्स में फोन में ना के बराबर बेज़ल डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगर सेंसर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी देखा गया है। दक्षिण कोरिया से आई लेटेस्ट रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि एलजी जी9 थिंक्यू की कीमत KRW 900,000 (लगभग 54,600 रुपये) होगी।

फिलहाल, एलजी जी9 थिंक्यू की कई स्पेसिफिकेशन जैसे कि वेरिएंट, कैमरा स्पेसिफिकेशन, स्टोरेज और कनेक्टिविटी विकल्पों की जानकारी फिलहाल अज्ञात हैं। हालांकि, ZTE Axon 11 5G और Nokia 8.3 5G जैसे हाल ही में लॉन्च मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन को देखकर, हम एलजी के अगले बजट स्मार्टफोन पर इसी तरह के फीचर्स होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

हां

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.