Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान मात्र 12 घंटे में बिके एक 1.75 लाख से ज़्यादा LG G8X ThinQ

LG G8X ThinQ को अभी फ्लिपकार्ट पर 21,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, सेल की शुरुआत में यह स्मार्टफोन मात्र 19,990 रुपये में उपलब्ध था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2020 16:39 IST
ख़ास बातें
  • LG G8X ThinQ की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • नया LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ काम करता है
  • एलजी जी8एक्स थिंक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान LG G8X ThinQ को लेकर ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। ऐसा दावा कंपनी का है। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने ऐलान किया है कि फ्लिपकार्ट सेल शुरू होने के पहले 12 घंटे में ही उसने एलजी जी8एक्स थिंक्यू स्मार्टफोन बेचकर 350 करोड़ रुपये की कमाई की है। ज्ञात हो कि LG ने इस सेल के दौरान अपने डुअल-डिस्प्ले स्मार्टफोन को बड़ी छूट के साथ उपलब्ध कराया था। इसके अलावा अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट, नॉ कॉस्ट ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट की भी सुविधा दी गई थी।

LG G8X ThinQ को अभी फ्लिपकार्ट पर 21,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, सेल की शुरुआत में यह स्मार्टफोन मात्र 19,990 रुपये में उपलब्ध था। कंपनी ने यह कमाई का आंकड़ा सेल के पहले 12 घंटे में हासिल किया। इस आधार पर हम अनुमान लगा सकते हैं कि कंपनी ने मात्र 12 घंटे में एक लाख 75 हज़ार से ज़्यादा एलजी जी8एक्स थिंक्यू हैंडसेट बेचे होंगे।
Advertisement

बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल आज शाम 8 बजे Flipkart पर फिर होगी। इस दौरान फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ मात्र ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आप सर्वाधिक 16,400 रुपये की छूट पा सकते हैं। याद रहे कि LG G8X ThinQ को भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। प्रतीत होता है कि कंपनी ने सेल के दौरान अपनी इनवेंटरी को क्लियर करने के लिए इतनी बड़ी छूट का ऐलान किया था।
 

LG G8X ThinQ Specifications

एलजी जी8एक्स थिंक में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। कैमरा रिफ्लेक्टेड मोड जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट लेने में मदद करेगा।
Advertisement

एलजी जी8एक्स थिंक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। LG ने अपने इस स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए कई सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं।

फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 6 जीबी रैम हैं। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

LG G8X ThinQ की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन में दो 1.2 वॉट के स्पीकर्स हैं।
Advertisement

नया LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ काम करता है। एलजी डुअल स्क्रीन मुख्य डिवाइस से यूएसबी टाइप सी कनेक्शन के ज़रिए जुड़ता है। सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज़ प्राइमरी डिस्प्ले वाला है। यानी यह भी 6.4 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। दूसरे डिस्प्ले को जोड़ देने के बाद यह फोन आम फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा लगता है। यूज़र्स एक हिंज की मदद से डिस्प्ले को 360 डिग्री घुमा पाएंगे। वादा किया गया है कि फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual-screen accessory is included
  • Very good battery life
  • Clean software
  • Great overall performance
  • Bad
  • Iffy in-display fingerprint scanner
  • Charging isn’t very quick
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.