LG G7 ThinQ को नए अपडेट के साथ मिला वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट

LG G7 ThinQ फोन लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 8 ऑरियो पर काम करता था, हालांकि बाद में इसे एंड्रॉयड 9 पाई मिला। यह लेटेस्ट अपडेट एंड्रॉयड वर्ज़न को अपडेट नहीं करता। अभी भी फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर भी काम कर रहा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 11:28 IST
ख़ास बातें
  • LG G7 ThinQ के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न V20n-MAR-10-2020 है
  • अपडेट का साइज़ 670.05 एमबी है
  • मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है यह अपडेट

LG G7 ThinQ साल 2018 में हुआ था लॉन्च

LG G7 ThinQ स्मार्टफोन को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि फोन में वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट लेकर आया है। वाई-फाई कॉलिंग फीचर के अलावा, इस अपडेट में मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ फोन की अन्य फंक्शनैलिटी इम्प्रूव्मेंट्स भी शामिल हैं। LG ने इस अपडेट को ओवर द एयर (OTA) रोलआउट किया है, जिसका फर्मवेयर वर्ज़न V20n-MAR-10-2020 है। याद दिला दें, एलजी जी7 थिंक्यू फोन एंड्रॉयड 8 ऑरियो के साथ साल 2018 में लॉन्च हुआ था। हालांकि, बाद में इसे एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिला। अगर आप सोच रहे हैं कि इस अपडेट के साथ फोन को एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल गया है, तो आप गलत है। यह अपडेट फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न को अपडेट नहीं करता।

LG G7 ThinQ के इस लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 670.05 एमबी है। एलजी जी7 थिंक्यू यूज़र को अपने आप ही इस अपडेट का नॉटिफिकेशन मिल जाएगा, क्योंकि इसे OTA के जरिए रोलआउट किया गया है। हालांकि, आप इस अपडेट को मैनुअली भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट करना होगा।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, LG ने इस अपडेट के साथ एलजी जी7 थिंक्यू फोन में वाई-फाई कॉलिंग फीचर जोड़ दिया है, जिसका मतलब है कि इस अपडेट को पाने के बाद एलजी जी7 थिंक्यू के भारतीय यूज़र वाई-फाई कॉल करने में सक्षम रहेंगे। इस लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर PKQ1.181105.001 है। हालांकि, यह वाई-फाई कॉलिंग फीचर केवल एयरटेल और रिलायंस जियो कनेक्शन्स के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें, हाल ही में LG V40 ThinQ को भी वाई-फाई कॉलिंग फीचर अपडेट के जरिए मिलने की खबर आई थी।

गौरतलब है कि एलजी जी7 थिंक्यू फोन साल 2018 में लॉन्च हुआ था, जो कि 6.1 इंच QHD+ (1,440x3,120 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आया था। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मौजूद हैं। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया हुआ है। फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है।
Advertisement

जनवरी में एलजी इटली ने ऐलान किया था कि एलजी जी7 थिंक्यू फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट साल 2020 की तीसरी तिमाही में ज़ारी किया जाएगा। हालांकि, यह रोडमैप एलजी इटली का था, तो अभी यह साफ नहीं है कि यह अपडेट भारत समेत दूसरे देशों में कब आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G7 ThinQ, VoWiFi, Wi Fi Calling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.