एलजी 'जी5 एसई' वेरिएंट होगा लॉन्च, क्विककवर केस की पैकेजिंग से खुलासा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 14:41 IST
हाल ही में खबर आई थी कि एलजी ने दक्षिण कोरिया में 'जी5 एसई' के ट्रेडमार्क के लिए पिछले साल दिसंबर महीने में आवेदन दिया था। अब एलजी के क्विककवर केस ब्रांडिंग से एलजी जी5 एसई स्मार्टफोन के आने की पुष्टि होती है।

आधिकारिक एलजी जी5 क्विककवर केस की पैकेजिंग से पता चलता है कि इसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के अलावा एलजी जी5 एसई के लिए भी बनाया गया है। जिसका मतलब है कि आने वाले एलजी जी5 एसई का डिजाइन और बनावट भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 की तरह ही होगा जिससे ये क्विककवर केस में आसानी से फिट हो सकेगा। ब्रिटेन के एक रिटेलर मोबाइलफन ने आधिकारिक क्विककवर की तस्वीरें पोस्ट की जिन पर एलजी जी5 एसई की ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
Advertisement

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि  एलजी ने 'जी5 एसई' के ट्रेडमार्क के लिए पिछले साल दिसंबर महीने में आवेदन दिया था। एलजी कॉर्प ने एलजी जी5 एसई के ट्रेडमार्क के लिए आईफोन एसई के लॉन्च के बाद भी आवेदन दिया था। जी5 एसई के पहले ट्रेडमार्क के लिए आवेदन का पिछले साल दिसंबर में दिया गया था। दूसरी तरफ, आईफोन एसई के नाम का खुलासा इस साल जनवरी में हुआ। संभव है कि एलजी ने नाम को लेकर ऐप्पल की नकल ना की हो। बहरहाल, अगर ट्रेडमार्क लिस्टिंग और क्विककवर केस पैकेजिंग को सही माना जाए तो हम जल्द ही एलजी जी5 एसई स्मार्टफोन के बारे में कुछ और भी सुन सकेंगे।
 
इसके अलावा एलजी द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 के लाइट वर्ज़न पर भी काम करने की जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन की टेलीकम्यूनिकेशन सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से हैंडसेट के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को खुलासा हुआ है जो बहुत हद जी5 जैसा है।
Advertisement

फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में चार जीबी का रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 2800 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

एलजी ने भारत में जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अगली तिमाही तक लॉन्च करने का ऐलान किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G5, LG G5 SE, LG G5 SE Specifications, LG Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.