एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शनिवार से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2016 16:50 IST
एलजी ने जानकारी दी है कि भारत में उसके लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शनिवार से शुरू होगी। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग रिटेल स्टोर, एलजी ब्रांड शॉप और फ्लिपकार्ट के जरिए की जा सकती है।

कंपनी ने ई-मेल जारी करके बताया कि भारत में एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 30 मई तक की जा सकेगी। 30 मई तक प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले यूज़र को हैंडसेट के साथ एलजी कैम प्लस मुफ्त मिलेगा। ज्ञात हो कि कंपनी ने अभी तक एलजी जी5 को भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं किया है। उम्मीद है कि एलजी जी5 की कीमत का खुलासा लॉन्च की तारीख नज़दीक आने पर होगा।
Advertisement

एलजी इंडिया के मोबाइल हेड अमित गुजराल ने कहा, "2016 के पहले मॉड्यूलर फोन के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है। इच्छुक ग्राहक एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं। उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा पाएंगे। हम एलजी जी5 को भारत में पेश करके बेहद ही उत्साहित हैं।"

एलजी ने फरवरी महीने में एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के दौरान बताया था कि यह भारत में अगले क्वार्टर में उपलब्ध होगा।
Advertisement


बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की मदद से यूज़र टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।
Advertisement

फोन में चार जीबी का रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात की जाए फोन के कैमरे की तो एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 2800 एमएएच की बैटरी है।

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.