एलजी जी5 भारत में 52,990 रुपये में मिलेगा, प्री-बुकिंग शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मई 2016 10:13 IST
भारत में एलजी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग रिटेल स्टोर, एलजी ब्रांड शॉप और फ्लिपकार्ट के जरिए की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट पर 52,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 30 मई तक की जा सकेगी।

शुक्रवार को कंपनी ने जानकारी दी थी कि 30 मई तक प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले यूज़र को हैंडसेट के साथ एलजी कैम प्लस मुफ्त मिलेगा। फिलहाल, स्मार्टफोन की उपलब्धता की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। ज्ञात हो कि कंपनी ने अभी तक एलजी जी5 को भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं किया है। उम्मीद है कि एलजी जी5 की कीमत का खुलासा लॉन्च की तारीख नज़दीक आने पर होगा।

एलजी ने फरवरी महीने में एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के दौरान बताया था कि यह भारत में अगले क्वार्टर में उपलब्ध होगा।

बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की मदद से यूज़र टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।
Advertisement

फोन में चार जीबी का रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात की जाए फोन के कैमरे की तो एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 2800 एमएएच की बैटरी है।

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.