LG G4 Beat स्मार्टफोन लॉन्च, हैंडसेट में 5.2 इंच का डिस्प्ले व Octa-Core प्रोसेसर

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 15:28 IST
पिछले महीने जी4 स्टायलस (G4 Stylus) हैंडसेट लॉन्च करने के बाद गुरुवार को एलजी (LG) ने अपने इस फ्लैगशिप हैंडसेट का पांचवां वेरिएंट एलजी जी4 बीट (LG G4 Beat) पेश किया। यह स्मार्टफोन इस महीने यूरोप, लेटिन अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, रूस, सिंगापूर, दक्षिण अफ्रीका, तर्की और भारत में उपलब्ध होगा। इस फोन निर्माता कंपनी ने अब तक G4 Beat की कीमत और भारत में इसके लॉन्च की तारीख पर कोई खुलासा नहीं किया।
 
एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले LG G4 Beat में LG UX 4.0 UI स्किन का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी पहली झलक LG G4 में देखने को मिली थी। हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जो फ्लैगशिप हैंडेसट LG G4 के 5.5 इंच के QHD डिस्प्ले से थोड़ा छोटा है। स्मार्टफोन 1.5GHz 64-bit Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में होगा Adreno 405 GPU। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में 1.5GB का रैम (RAM) दिया गया है।

G4 Beat में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कंपनी ने बताया है कि G4 Beat के लेटिन अमेरिका वर्ज़न में फ्रंट कैमरा तो 5 मेगापिक्ल का ही होगा, लेकिन यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। G4 Beat के कैमरा फीचर बहुत हद तक LG G4 से प्रेरित नजर आते हैं। कैमरे में मैनुअल मोड, गेस्चर इंटरवल शॉट, कलर स्पैक्ट्रल सेंसर और लेज़र ऑटोफोकस फीचर हैं। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।



LG G4 के 3000mAh की बैटरी की तुलना में इस हैंडसेट में 2300mAh की रीमूवेबल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 142.7x72.6x9.85mm है और वजन 139 ग्राम। हैंडसेट मेटालिक सिल्वर, सेरामिक व्हाइट और शाइनी गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, एनएफसी, A-GPS, Glonass और USB 2.0 कनेक्टिविटी फीचर हैं।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर LG Electronics Mobile Communications Company के सीईओ जूनो चो ने कहा, "LG G4 Beat बनाने के पीछे हमारा मकसद एक ऐसा फोन बनाना था जो डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में बैलेंस्ड तो हो ही, साथ में यह कंज्यूमर को संतुष्ट करे और उसेके लिए  'वेल्यू फॉर मनी' प्रोडक्ट साबित हो।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.