5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे वाला LG Max स्मार्टफोन लॉन्च

5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे वाला LG Max स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
एलजी (LG) ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन बेलो II (Bello II) को मार्केट में उतारा है। इस हैंडसेट के जरिए कंपनी की नजर 3G मार्केट पर है। कंपनी का कहना है कि एलजी बेलो II (LG Bello II) हैंडसेट एलजी एल बेलो (LG L Bello) का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

LG Bello II को सबसे पहले लेटिन अमेरिका और भारत में इस महीने लॉन्च किया जाएगा। यूरोप और सोवियत यूनियन के पूर्व देशों (कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स) में यह हैंडसेट तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि LG Bello II स्मार्टफोन ब्राजील और चीली में एलजी प्राइम II (LG Prime II) के नाम से जाना जाएगा, जबकि भारतीय मार्केट के साथ मेक्सिको और CIS में यह स्मार्टफोन एलजी मैक्स (LG Max) के नाम से उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी स्थानीय लॉन्च के दौरान दी जाएगी।

LG के मुताबिक, स्मार्टफोन का सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट उपलब्ध होगा। Bello II या LG Max में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 5 इंच का FWVGA (480x854 pixels) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1GB का रैम (RAM) होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी के लिए LG Bello II में कुछ खास फीचर भी दिए गए हैं, जैसे कि गेस्चर शॉट और सेल्फी फ्लैश। ये दोनों ही फीचर कंपनी के G सीरीज स्मार्टफोन में भी मौजूद हैं। गेस्चर शॉट (Gesture Shot) के जरिए यूजर बिना किसी बटन को दबाए सेल्फी ले सकते हैं (फ्रंट कैमरे के सामने हाथ खोल और बंद करके क्लिक करें)। सेल्फी फ्लैश (Selfie Flash) फोन के डिस्प्ले को सॉफ्ट फ्लैश में तब्दील कर देता है।

lg_max_screen

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 3G कनेक्टिविटी के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, A-GPS और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं। हैंडसेट में 2540mAh की रीमूवेबल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 140.8x71.6x9.6mm है और वजन 155 ग्राम। स्मार्टफोन के व्हाइट, टाइटन और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »