LG ने भारत में लॉन्च किए AI और गेमिंग फीचर्स वाले OLED evo और QNED evo TV मॉडल्स, जानें कीमत

भारत में LG OLED evo सीरीज के तहत G5, C5 और B5 मॉडल्स पेश किए गए हैं। G5 सीरीज का 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज वेरिएंट 2,499,990 रुपये में मिलेगा, जबकि G5 के 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत 2,67,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • LG ने लॉन्च किए AI-पावर्ड OLED और QNED टीवी, कीमत 74,990 रुपये से शुरू
  • AI Voice ID और Chatbot से मिलेगा पर्सनलाइज्ड कंटेंट और इंस्टेंट सपोर्ट
  • OLED मॉडल्स में 165Hz रिफ्रेश रेट, गेमर के लिए FreeSync और G-SYNC सपोर्ट

QNED evo सीरीज में QNED86A का 100 इंच मॉडल 11,99,990 रुपये में मिलेगा।

Photo Credit: LG

LG Electronics ने भारत में अपनी नई 2025 टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें OLED evo और QNED evo मॉडल्स शामिल हैं। इस नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है Alpha AI Processor Gen2, जो बेहतर कस्टमाइजेशन और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स के साथ आता है। इसमें नया AI Magic Remote, AI Voice ID, AI Picture & Sound Wizard और AI Chatbot जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर को न सिर्फ पर्सनलाइज्ड कंटेंट सजेशन मिलेगा, बल्कि टीवी खुद यूजर की पसंद को पहचानकर प्रोफाइल भी बदल पाएगा। नए मॉडल्स में Brightness Booster, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे प्रीमियम डिस्प्ले और साउंड फीचर्स भी दिए गए हैं।

भारत में OLED evo सीरीज के तहत G5, C5 और B5 मॉडल्स पेश किए गए हैं। G5 सीरीज का 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज वेरिएंट 2,499,990 रुपये में मिलेगा, जबकि G5 के 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत 2,67,990 रुपये है। C5 सीरीज 42 इंच से लेकर 83 इंच तक के वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं B5 सीरीज 55 इंच और 65 इंच साइज में 1,93,990 रुपये से शुरू होती है। 
Advertisement

QNED evo सीरीज में QNED86A का 100 इंच मॉडल 11,99,990 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा QNED92A सीरीज 1,49,990 रुपये से, QNED8GA/XA सीरीज 1,19,990 रुपये से और QNED8BA मॉडल 74,990 रुपये से शुरू होंगे। ये सभी टीवी इसी महीने से LG.com और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे।

OLED evo मॉडल्स में नया Alpha AI Processor Gen2 शामिल है, जो लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट को पिक्सल-लेवल पर अपस्केल करता है। साथ ही इसमें Dynamic Tone Mapping Pro के जरिए HDR10 कंटेंट को बेहतर ढंग से ट्यून किया गया है। Ambient Light Compensation फीचर रूम की ब्राइटनेस के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट करता है, जिससे Filmmaker Mode और ज्यादा इफेक्टिव हो जाता है। Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट हर मॉडल में दिया गया है। AI Sound Pro फीचर में वर्चुअल 11.1.2 सराउंड साउंड और बेहतर वॉइस से परेशन मिलता है, जिससे डायलॉग्स और क्लियर सुनाई देते हैं।
Advertisement

QNED evo टीवीज में Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ LG का नया Dynamic QNED Colour प्रोसेसिंग सिस्टम आता है, जो पारंपरिक क्वांटम डॉट लेयर की जगह ज्यादा सटीक कलर रिप्रोडक्शन देता है। इसमें AI Picture Pro और AI Sound Pro फीचर्स सीन-बाय-सीन कंटेंट को स्कैन कर उसकी क्वालिटी को रियल टाइम में ट्यून करते हैं। QNED evo मॉडल्स में वर्चुअल 9.1.2 चैनल साउंड एक्सपीरियंस दिया गया है जो यूजर की ऑडियो प्रेफरेंस के हिसाब से ट्यून हो सकता है।
Advertisement

नए मॉडल्स LG के अपडेटेड webOS Re:New प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जिसमें मल्टी-यूजर प्रोफाइल सपोर्ट, नया होम इंटरफेस और तेज़ परफॉर्मेंस शामिल है। इसके अलावा Apple AirPlay और Google Cast जैसे इनबिल्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। OLED evo मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और स्मूद बनता है। साथ ही NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी दिया गया है। Game Optimizer फीचर के जरिए यूजर अलग-अलग गेमिंग मोड्स को अपनी पसंद के मुताबिक स्विच कर सकते हैं।
 

LG की OLED evo और QNED evo 2025 सीरीज की कीमतें कहां से शुरू होती हैं?

OLED evo की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये से और QNED evo की कीमत 74,990 रुपये से शुरू होती है।

LG के नए मॉडल्स में सबसे खास फीचर्स क्या हैं?

इनमें Alpha AI Processor Gen2, AI Sound Pro, AI Voice ID, Dolby Vision/Atmos और webOS Re:New शामिल हैं।

क्या इन टीवी में गेमिंग के लिए कोई खास फीचर्स हैं?

हां, OLED evo मॉडल्स में 165Hz रिफ्रेश रेट, NVIDIA G-SYNC, AMD FreeSync Premium और Game Optimizer मोड मिलता है।

QNED evo सीरीज में क्या नया है?

इसमें Mini LED टेक्नोलॉजी और Dynamic QNED Colour प्रोसेसिंग है, जिससे कलर ज्यादा नैचुरल और ब्राइट दिखते हैं।

क्या ये टीवी Android या webOS पर चलते हैं?

ये सभी मॉडल्स LG के नए webOS Re:New प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जो फास्ट और मल्टी-यूजर फ्रेंडली है।

क्या इन टीवी में वॉयस असिस्टेंट या AI फीचर्स हैं?

हां, AI Magic Remote में डेडिकेटेड AI बटन है और AI Chatbot, Voice ID जैसी स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।

इन टीवी की खरीद कहां और कब से शुरू होगी?

ये सभी मॉडल्स जुलाई 2025 से LG.com और ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG OLED evo, LG OLED evo Price, LG QNED, LG QNED evo
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.