Lenovo Phab 3 हो सकता है 5,180 एमएएच बैटरी से लैस

Lenovo की Phab सीरीज़ के अंतर्गत एक नए डिवाइस Lenovo Phab 3 को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 12:52 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो डिवाइस के मॉडल नंबर PB-6505M और PB-6505MC हैं
  • डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ आ सकता है लेनोवो फोन
  • Lenovo Tab V7 हो सकता है डिवाइस का नाम

Lenovo Phab 3 हो सकता है 5,180 एमएएच बैटरी से लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo की Phab सीरीज़ के अंतर्गत एक नए डिवाइस Lenovo Phab 3 को लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि, लेनोवो ने कुछ सालों पहले अपनी फैब सीरीज़ के कुछ फैबलेट या कह लीजिए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। नए डिवाइस को यूएस एफसीसी से सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया है। FCC डेटाबेस में डिवाइस के मॉडल नंबर PB-6505M और PB-6505MC है। गूगल प्ले डेवलपर कंसोल डिवाइस कैटालॉग से इस बात का पता चला है कि नए मॉडल को Lenovo Tab V7 नाम से उतारा जा सकता है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी मिली है।

यूएस एफसीसी लिस्टिंग से इस बात की भी जानकारी प्राप्त हुई है कि डिवाइस में जान फूंकने के लिए 5,180 एमएएच की बैटरी के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई और 4जी एलटीई सपोर्ट होगा। इसके अलावा एफएम रेडियो और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को भी जगह मिलेगी। फ्लैश के साथ फोन के पिछले हिस्से पर सिंगल रियर कैमरा और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 

Photo Credit: FCC/ Nashville Chatter

यूएस एफसीसी टीम ने 23 जनवरी को Lenovo को सर्टिफिकेशन दिया था। हालांकि, अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि लेनोवो नए डिवाइस को Phab 3 नाम से उतारने की तैयारी में है या नहीं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Nashville Chatter ने सबसे पहले FCC लिस्टिंग और डिवाइस की कुछ तस्वीरों को स्पॉट किया था।

XDA Developers की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल प्ले डेवलपर कंसोल डिवाइस कैटालॉग में डिवाइस का मॉडल नंबर PB-6505M देखा गया है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन का नाम Lenovo Tab V7 बताया गया है। गूगल प्ले द्वारा डिवाइस को लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) के साथ आ सकता है।

याद करा दें कि, Lenovo Phab को सितंबर 2015 में लॉन्च किया गया था। इसका मॉडल नंबर PB1-750M था और इसके बाद कंपनी ने Lenovo Phab 2 Pro को जून 2016 में लॉन्च किया था। इस डिवाइस का मॉडल नंबर PB2-690M था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Phab, Lenovo Phab 3, Lenovo Tab V7, Lenovo, FCC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.