लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 31 मई 2016 16:43 IST
लेनोवो ने ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक ने अपना तीसरा स्मार्टफोन ज़ेड2 चीन में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन की कीमत 1,799 चीनी युआन से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट  2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड देने वाले लेटेस्ट क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। ज्ञात हो कि ज़ूक ब्रांड के हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ नहीं आते हैं।
Advertisement

इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्स का है जो एफ/ 2.2 अपर्चर और पीडीएफ फ़ीचर से लैस है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। यह सेंसर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा इंटेलिजेंट मेन और वीमेन ब्यूटी फ़ीचर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा।  

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और हॉल सेंसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.