लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 की पहली झलक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 4 मई 2016 13:06 IST
लेनोवो भारत में अपना ऑनलाइन सब-ब्रांड ज़ूक लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चीनी कंपनी ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन को मई के दूसरे सप्ताह में लॉन्च करेगी। लेनोवो ने इस नए सब-ब्रांड को चीन में शाओमी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था। कंपनी इसके जरिए अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन सेल के जरिए बेचेगी। इससे पहले हुवावे अपना सब-ब्रांड हॉनर और माइक्रोमैक्स अपना सब-ब्रांड यू लॉन्च कर चुकी है।

लेनोवो के ज़ूक के पिछले साल अप्रैल में चीन में शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन इसका पहला प्रोडक्ट अगस्त में लॉन्च किया गया। भारत में लॉन्च से पहले गैजेट 360 को नए 'ज़ूक लेनोवो ज़ेड1' के साथ कुछ समय गुजारने का मौका मिला।
Advertisement

लेनोवो ज़ेड1 स्मार्टफोन लेनोवो द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए डिवाइस की तरह बिल्कुल नहीं दिखता। इसका डिजाइन पूरी तरह से नया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है। अगले हिस्से पर मौजूद ग्लास से डिवाइस का फ्रेम बड़ा दिखता है। ज़ूक ज़ेड1 का रियर पैनल थोड़ा कर्व्ड है जिससे फोन की ग्रिप अच्छी होती है।
 

रियर पैनर प्लास्टिक का लगता है लेकिन यह नॉन-रिमूवेबल है। अगले हिस्से पर कंपनी की कोई ब्रांडिंग नहीं की गई है लेकिम रियर पर ज़ूक लोगो है। गौर करने वाली बात है कि हमें मिली सैंपल यूनिट में कहीं भी लेनोवो लोगो मौजूद नहीं था।
Advertisement

चैम्फर्ड किनारे हैंडसेट को अच्छा लुक देते हैं और ज़ूक ज़ेड1 के ऊपर व नीचे की तरफ प्लास्टिक एंटीना स्ट्रिप को देखा जा सकता है। वॉल्यूम और पॉवर बटन दायीं तरफ हैं जिसे एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 3.5 ऑडियो एमएम जैक सबसे ऊपर जबकि स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट नीचे की तरफ है। लेनोवो का कहना है कि फोन 5जीबीपीएस यूएसबी 3.0 ट्रांसफर स्पीड सपोर्ट करता है जिसका मतलब है यूएसबी 2.0 की तुलना में डाटा 10 गुना तेजी से ट्रांसफर होता है।
Advertisement

कुल मिलाकर कहें तो, ज़ूक ज़ेड1 का डिजाइन शानदार है और फोन अच्छा अहसास देता है। 175 ग्राम वाले इस स्मार्टफोन को बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ वनप्लस वन (162 ग्राम) की तुलना में थोड़ा भारी कहा जा सकता है। ज़ूक ज़ेंड1 का डाइमेंशन 155.7x77.3x8.9 एमएम है और यह पकड़ने में सुविधाजनक है।
 

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन में स्क्रीन के ठीक नीचे एक फिजिकल होम बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इंटीग्रेट है। एक हाथ से फोन को ऑपरेट किया जा सकता है। हमें बताया गया था कि ज़ूक ज़ेड1 किसी भी एंगल से फिंगरप्रिंट की पहचान कर फटाफट प्रतिक्रिया कर सकता है। लेकिन डिवाइस के साथ मिले सीमित समय में हम इस बात की पड़ताल नहीं कर सके।
Advertisement

ज़ेड1 स्मार्टफोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 है। रैम 3 जीबी है। ज़ूक ज़ेड1 में 64 जीबी स्टोरेज है लेकिन स्टोरेज एक्सपेंडेबल नहीं है। ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन की एक और बड़ी खासियत इसकी 4100 एमएएच बैटरी है। डुअल सिम स्मार्टफोन नैनो सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम में 4जी सपोर्ट करता है। भारत में यह एफडीडी बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) और टीडीडी बैंड 40 (2300 एमएएच) सपोर्ट करता है।
Advertisement

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 की सबसे बड़ी खासियत है कि फोन एंड्रॉयड आधारित सायनोजेन ओएस 12.1 पर चलता है। इसका मतलब है कि यूजर को अपने फोन को कस्टमाइज करने के लिए कई विकल्प मिल सकेंगे। थीम ऐप की मदद से यूजर वॉलपेपर, फॉन्ट, आइकन औप बूट एनिमेशन भी बदल सकेंगे। ज़ूक ज़ेड1 में ऑडिओ एफएक्स जैसे प्री-इंस्टॉल ऐप भी है जिससे म्यूजिक की ऐक्वलाइजर सेटिंग कर सकते हैं। दूसरी सायनोजेन 12.1 डिवाइस की तरह ही ज़ूक ज़ेड1 भी ट्रूकॉलर इंटीग्रेशन के साथ आता है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 के साथ हमने जितना समय व्यतीत किया उस दौरान हमें मल्टीटास्किंग और टच में कोई समस्या देखने को नहीं मिली।
 

बात करें कैमरे की तो लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 में सोनी आईएमएक्स214 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस) के साथ आता है। यह फीचर अधिकतर प्रीमियम स्मार्टफोन में ही देखा जाता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हमें कैमरा ऐप इस्तेमाल करने में आसान लगा। सीमित समय में कैमरा टेस्टिंग के दौकान ज़ूक ज़ेड1 से दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें आईं। कम रोशनी में भी तस्वीरों की क्वालिटी अच्छी रही और तस्वीरें अच्छी डिटेल के साथ आईं। लेकिन फ्रंट कैमरे से ली गईं तस्वीरों को औसत क्वालिटी का ही कहा जा सकता है।

ज़ूक ज़ेड1 की ओवरऑल परफॉर्मेंस के बारे में फिलहाल हम अपना निर्णय सुरक्षित रखना चाहेंगे। विस्तृत रिव्यू प्रक्रिया के बाद ही हम अपना अंतिम निर्णय बताएंगे।
 

चीन में लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 को 1,799 चीनी युआन (करीब 18,250 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में भी फोन को इसी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। मई के दूसरे हफ्ते तक कंपनी द्वारा आधिकारिक लॉन्च तक इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

जैसे कि उम्मीद थी, यह स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन ही बेचा जाएगा। इस कीमत के साथ इसकी तुलना वनप्लस 2 और इस कीमत वाले दूसरे फोन से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.