Lenovo Z6 Pro अप्रैल में होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें

Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन को अप्रैल में पेश किया जाएगा। यह खुलासा कंपनी ने किया है। Lenovo ने चीनी सोशल मीडिया पर नया टीज़र ज़ारी किया है जिससे पुष्टि हुई है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा और इसे अप्रैल महीने में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2019 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro में नया 'हाइपरविज़न' कैमरा होगा
  • पहले लेनोवो ज़ेड6 प्रो को मार्च महीने में लॉन्च किए जाने की थी उम्मीद
  • बीते साल नवंबर में लॉन्च किए गए Lenovo Z5 Pro का अपग्रेड होगा यह फोन
Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन को अप्रैल में पेश किया जाएगा। यह खुलासा कंपनी ने किया है। Lenovo ने चीनी सोशल मीडिया पर नया टीज़र ज़ारी किया है जिससे पुष्टि हुई है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा और इसे अप्रैल महीने में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Lenovo Z6 Pro के कई टीज़र अब तक ज़ारी हो चुके हैं। Weibo पर ज़ारी किए गए एक पोस्ट में लेनोवो के वाइस प्रेसिडेंट चैंग चिंग ने यह भी इशारा दिया कि यह फोन 100 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले सकता है। माना जा रहा है कि यह बीते साल नवंबर में लॉन्च किए गए Lenovo Z5 Pro का अपग्रेड होगा।

Lenovo ने वीबो पर ऐलान किया कि लेनोवो ज़ेड6 प्रो को इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने तारीख का खुलासा नहीं किया। लेकिन यह ज़रूर बताया कि फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा।
Advertisement

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में कंपनी ने पुष्टि की थी कि Lenovo Z6 Pro में नया 'हाइपरविज़न' कैमरा होगा। कंपनी का दावा है कि यह हाइपर वीडियोज़ शूट करने में सक्षम होगा। वैसे, इस खास फीचर के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। इसके अलावा फोन में 5जी सपोर्ट होने की पुष्टि की जा चुकी है।

कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि तो कर दी है। लेकिन रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया है। पुरानी रिपोर्ट्स में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दिए जाने का ज़िक्र है।
Advertisement

पहले Lenovo द्वारा लेनोवो ज़ेड6 प्रो को मार्च महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ यह बताया गया कि 100 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। फोन की सेल जून मे शुरू होने की उम्मीद है। हो सकता है कि इसे भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Z6 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.