Lenovo Z6 Pro आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Lenovo Z6 Pro: Lenovo ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) को आज लॉन्च किया जाएगा। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2019 09:48 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे लॉन्च होगा Lenovo Z6 Pro
  • लेनोवो ज़ेड6 प्रो की लॉन्च स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं, जानें
  • नेक्स्ट-जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा Lenovo Z6 Pro

Lenovo Z6 Pro आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Lenovo ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। लेनोवो ज़ेड6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) पिछले साल लॉन्च हुए Lenovo Z5 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। लेनोवो (Lenovo) पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि यह लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और नेक्स्ट-जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उतारा जाएगा। Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, पर्सनल कंप्यूटर स्तर वाले कूलिंग सिस्टम, 4000 एमएएच बैटरी और 512 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। लेनोवो ज़ेड6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित जे़डयूआई 11 पर चलेगा।
 

Lenovo Z6 Pro लॉन्च लाइव स्ट्रीम, ऑफिशियल टीज़र

लेनोवो ज़ेड6 प्रो को आज चीन में दोपहर 2 बजे ( भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) होगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग लेनोवो (Lenovo) मोबाइल के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर होगी। लेनोवो अपने आगामी स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro से संबंधित अबतक कई टीज़र जारी कर चुकी है जिनसे फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।  
Advertisement

केवल इतना ही नहीं, Lenovo Z6 Pro से लिए कुछ कैमरा सैंपल भी शेयर किए गए हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो प्रोमो से यह बात कंफर्म होती है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। लेनोवो ज़ेड6 प्रो पर्सनल कंप्यूटर स्तर वाले कूलिंग सिस्टम, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

Lenovo ने अभी अपने आगामी फोन की कीमत और उपलब्धता से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन Lenovo Z6 Pro को लॉन्च किए जाने से पहले फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीन में शुरू हो गई थी। रिर्ज़र्वेशन पेज से फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। रिर्ज़र्वेशन पेज पर फोन के 6 जीबी, 8 जीबी व 12 जीबी रैम मॉडल भी लिस्ट किए गए हैं।
 

Lenovo Z6 Pro स्पेसिफिकेशन

पिछले साल लॉन्च हुए Lenovo Z5 Pro के अपग्रेड वर्जन लेनोवो जे़ड6 प्रो में 6.39 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम है। हाल ही में सामने आए टीज़र से यह बात कंफर्म होती है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, फोन में 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। हाल ही में सामने आए कैमरा सैंपल से पता चला है कि Lenovo Z6 Pro एचडीआर सपोर्ट से लैस हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Z6 Pro specifications, Lenovo Z6 Pro, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.