Lenovo Z6 Pro, K10 Note और A6 Note आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note, Lenovo A6 Note: लेनोवो जे़ड6 प्रो, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें इनके बारे में।

Lenovo Z6 Pro, K10 Note और A6 Note आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note, Lenovo A6 Note: लेनोवो जे़ड6 प्रो, लेनोवो के10 नोट, लेनोवो ए6 नोट आज होंगे भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच की बैटरी होगी Lenovo A6 Note में
  • Lenovo Z6 Pro की अहम खासियत है कैमरा सेटअप
  • Lenovo K10 Note में होंगे तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note, Lenovo A6 Note: लेनोवो आज भारत में लेनोवो जे़ड6 प्रो, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। याद करा दें कि Lenovo Z6 Pro को पहले ही चीनी मार्केट में उतारा जा चुका है, इसके अलावा आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में उतारा जा रहा है। आइए आधिकारिक लॉन्च से पहले आपको लेनोवो जे़ड6 प्रो, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note, Lenovo A6 Note लॉन्च इवेंट का समय, लाइव स्ट्रीमिंग

लेनोवो जे़ड6 प्रो, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट को आज लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Lenovo इंडिया के Youtube चैनल पर होगी, हमने खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है।

लॉन्च इवेंट के शुरू होने के बाद आप वीडियो में दिख रहे प्ले बटन पर क्लिक करके इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे। बता दें कि Flipkart पर लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट के लिए अलग से पेज़ बनाया गया है।

 

Lenovo K10 Note

कुछ समय पहले लेनोवो के10 नोट को लेकर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अलग से एक पेज़ बनाया गया है, जिससे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन से तो पर्दा उठ गया लेकिन फिलहाल कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

लेनोवो के10 नोट के फ्लिपकार्ट पेज से पता चला है कि स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन होगी। यह 19:5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। बैटरी 4,050 एमएएच की होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अतिरिक्त लेनोवो के10 नोट में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे। सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के10 नोट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, डॉल्बी ऑडियो, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। स्मार्टफोन को नाइट ब्लैक और स्टारडस्ट ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
 

Lenovo A6 Note

लेनोवो ए6 नोट को लेकर भी फ्लिपकार्ट पर अलग से एक टीज़र पेज़ बनाया गया है। फ्लिपकार्ट पर बने इस पेज से लेनोवो ए6 नोट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। स्पेसिफिकेशन का खुलासा तो हो गया है लेकिन फिलहाल कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 6.09 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा। यह 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होगा। बैटरी 4,000 एमएएच की होगी जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के6 नोट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फेस अनलॉक सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। यह एक डुअल कैमरा फोन है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। हैंडसेट को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Lenovo Z6 Pro

याद करा दें कि अप्रैल में लेनोवो ज़ेड6 प्रो को चीनी मार्केट में उतारा गया था। इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) है। इस फोन के तीन और वेरिएंट हैं- 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज।

तीनों वेरिएंट को क्रमशः 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये), 3,799 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) और 4,999 चीनी युआन (करीब 51,000 रुपये) में बेचा जाएगा। देखने वाली बात यह होगी कि Lenovo अपने इस हैंडसेट को भारत में किस दाम पर उतारती है। लेनोवो ज़ेड6 प्रो के स्पेसिफिकेशन के बारे में हमें पहले ही पता है क्योंकि यह हैंडसेट चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »