Lenovo Z5 होगा 5 जून को लॉन्च, बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले और 4 टीबी स्टोरेज से होगा लैस

कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह चीन की राजधानी बीजिंग में 5 जून को एक इवेंट आयोजित करेगी जिसमें Lenovo Z5 से पर्दा उठ जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मई 2018 12:21 IST
ख़ास बातें
  • पहले लेनोवो ज़ेड5 को 14 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी
  • Lenovo ने वीबो के ज़रिए 5 जून को इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है
  • पुराने टीज़र से पता चला है कि लेनोवो ज़ेड5 में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा
बीते दो हफ्ते से लेनोवो अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। खासकर लेनोवो ब्रांड के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग बेहद ही अहम भूमिका निभा रहे हैं। Lenovo Z5 के कई टीज़र अब तक सार्वजनिक किए जा चुके हैं जो बताते हैं कि यह हैंडसेट कई प्रीमियम फीचर के साथ आएगा। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह चीन की राजधानी बीजिंग में 5 जून को एक इवेंट आयोजित करेगी जिसमें Lenovo Z5 से पर्दा उठ जाएगा।

पहले लेनोवो ज़ेड5 को 14 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब Lenovo ने वीबो के ज़रिए 5 जून को इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। लेनोवो के आधिकारिक वीबो अकाउंट से इस इवेंट का ब्योरा दिया गया है। बता दें कि भारतीय समयानुसार इस फोन को 5 जून को सुबह साढ़े 11 बजे लॉन्च किया जाएगा।

पुराने टीज़र से पता चला है कि लेनोवो ज़ेड5 में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा। यह नॉच के साथ नहीं आएगा। हाल ही में सार्वजनिक किए गए कैमरा सेंपल के साथ दावा किया गया कि इसमें पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा होगा। स्मार्टफोन में 4 टीबी स्टोरेज होने की भी जानकारी मिली है। चैंग का दावा है कि इस किस्म की स्टोरेज की मदद से यूज़र 2000 एचडी सिनेमा और 10 लाख तस्वीरों को स्टोर कर पाएंगे।

हाल ही में आई एक टीज़र में यह भी दावा किया गया था कि Lenovo Z5 में यूज़र को 45 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देगा। स्टैंडबाय टाइम का दावा प्रभावित करने वाला है, ऐसे में देखना अहम होगा कि वॉयस कॉल, वीडियो प्लेबैक और वीडियो ब्राउजिंग में बैटरी की परफॉर्मेंस कैसी रहती है। कागज़ी तौर पर स्मार्टफोन तो बेहद ही पावरफुल प्रतीत होता है। ऐसे में कीमत पर भी हर किसी की नज़र होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Z5

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.