Lenovo Z5 Pro लॉन्च, स्लाइडर डिज़ाइन वाले इस फोन में हैं चार कैमरे

Lenovo Z5 Pro से पर्दा उठा लिया गया है। डिस्प्ले नॉच की छुट्टी करने के लिए Lenovo ने इस फोन में स्लाइडर डिज़ाइन को अपनाया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 नवंबर 2018 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z5 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ZUI 10 पर चलता है
  • फ्रंट और रियर पैनल पर लेनोवो ज़ेड5 प्रो में हैं दो-दो कैमरे
  • Honor Magic 2 और Xiaomi Mi Mix 3 के जवाब में उतारा है इस फोन को

Lenovo Z5 Pro में है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर

Lenovo Z5 Pro से पर्दा उठा लिया गया है। डिस्प्ले नॉच की छुट्टी करने के लिए Lenovo ने इस फोन में स्लाइडर डिज़ाइन को अपनाया है। Lenovo Z5 Pro के बारे में 95.06 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो का दावा है और इसके स्लाइडर मैकेनिज़्म को 3 लाख बार टेस्ट किया गया है। चीनी कंपनी ने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इसके अलावा फ्रंट में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें से एक इंफ्रारेड सेंसर है जो फेसियल रिकग्निशन को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह लेनोवो के कस्टम रॉम ZUI 10 पर चलता है।
 

Lenovo Z5 Pro की कीमत

लेनोवो ज़ेड5 प्रो के दो वेरिएंट चीनी मार्केट में उतारे गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 1,998 चीनी युआन (करीब 21,400 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,298 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) है। स्मार्टफोन ब्लैक कलर में आता है और इसकी बिक्री 11 नवंबर से शुरू होगी।
Advertisement

लेनोवो ज़ेड5 प्रो का स्लाइडर डिज़ाइन Honor Magic 2 और Xiaomi Mi Mix 3 के जवाब में उतारा गया है। लेकिन इसकी कीमत ऐसी है कि फोन सीधे तौर पर Nokia X7 और Vivo Z3 को चुनौती देगा।
 

Lenovo Z5 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम Lenovo Z5 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ZUI 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास पैनल की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रियर हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरा सेटअप डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप है। एफ/2.2 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का आईआर सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। आईआर सेंसर फेस अनलॉक में काम आएगा। फ्रंट कैमरा सेटअप ब्यूटी मोड को भी सपोर्ट करता है।

Lenovo ने इस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। लेनोवो ज़ेड5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,350 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 155.12x73.04x9.3 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.