Lenovo Z5 Pro GT: 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो ने आज Lenovo Z5s के साथ Lenovo Z5 Pro GT स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। लेनोवो जे़ड5 प्रो जीटी दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z5 Pro GT की शुरुआती कीमत 2,698 चीनी युआन
  • Lenovo Z5 Pro GT में है 12 जीबी तक रैम
  • 24 जनवरी से चीन में मिलने लगेगा लेनोवो जे़ड5 प्रो जीटी

Lenovo Z5 Pro GT: स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो ने आज Lenovo Z5s के साथ Lenovo Z5 Pro GT स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। लेनोवो जे़ड5 प्रो जीटी दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। Lenovo Z5 Pro GT में 7एनएम क्वालकॉम चिप और 12 जीबी तक रैम वेरिएंट उपलब्ध है। लेनोवो ब्रांड का यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित लेनोवो जेडयूआई 10 पर चलता है। फोन में डिस्प्ले नॉच तो नहीं है लेकिन यह स्लाइडर डिजाइन के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को कब लाया जाएगा, फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठा है। आइए अब आपको Lenovo Z5 Pro GT की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Lenovo Z5 Pro GT की कीमत

चीनी मार्केट में लेनोवो जे़ड5 प्रो जीटी की कीमत 2,698 चीनी युआन (लगभग 27,700 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,998 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) है। वहीं, इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,398 चीनी युआन (लगभग 41,100 रुपये) में मिलेगा। Lenovo Z5 Pro GT के 12 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,398 चीनी युआन (लगभग 45,100 रुपये) है। चीन में चारों वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 जनवरी से और फोन की बिक्री 24 जनवरी से शुरू होगी। Lenovo Z5 Pro GT स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक रंग में उतारा गया है।
Advertisement
 

Lenovo Z5 Pro GT में है 12 जीबी रैम 

Lenovo Z5 Pro GT स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Lenovo Z5 Pro GT जे़डयूआई 10.0 पर आधारित एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। फोन में 6.39 इंच (1080x2340 पिक्सल) फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.6 प्रतिशत है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी तीन रैम विकल्प मौजूद हैं। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी तीन इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए Z5 Pro GT  के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे हैं। एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और दूसरा सेंसर 24 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फ्रंट पैनल पर भी दो रियर कैमरे मिलेंगे, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का आईआर सेंसर है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है। एंबियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Lenovo Z5 Pro GT में जान फूंकने के लिए 3,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 155.12x73.04x9.3 मिलीमीटर और वजन 210 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.