लेनोवो ज़ेड1 स्मार्टफोन 10 मई को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 मई 2016 11:28 IST
भारत में लेनोवो ज़ेड1 स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी ख़बर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन को 10 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह भी बताया गया है कि यह क्राउड सोर्स लॉन्च इवेंट होगा जिसमें इस हैंडसेट प्रशंसकों द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

मज़ेदार बात यह है कि भारत में इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई गई है। वेबसाइट का नाम 'ज़ेडवन इज़ कमिंग' है। और इस पर स्मार्टफोन को सारे स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि इसमें कीमत का ज़िक्र नहीं किया गया है।

अब बात लेनोवो ज़ेड1 के स्पेसिफिकेशन की। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर से लैस है और मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का।

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 526 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने और 38 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया था। फोन का डाइमेंशन 155.7 x 77.3 x 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
Advertisement
 
लेनोवो ज़ेड1 स्मार्टफोन 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीएसएम/ एज, ब्लूटूथ 4.1 और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। इसमें डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, हॉल और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में इसकी कीमत क्या होगी, इसका खुलासा लॉन्च के वक्त ही हो पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.